Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में तूफानी बारिश का कहर, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, शहर का बुरा हाल- VIDEO

Mumbai Monsoon Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मुंबई में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए है। मुंबई पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jul 25, 2025 | 02:10 PM

मुंबई में भारी बारिश (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Monsoon Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, सतारा, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश जारी है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। भारी बारिश के कारण जनजीवन बूरी तरह प्रभावित हुआ है।

भारी बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। मुंबई में दिन भर में और अधिक बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाले 24 घंटे के दौरान महानगर में ‘‘भारी से बहुत भारी” यानी की बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

घरों से बाहर न निकले – मुंबई पुलिस

भारी बारिश की चेतावनी के कारण मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। आईएमडी ने पहले ही मुंबई और उसके सभी पड़ोसी जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायगढ़ में शुक्रवार के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। शहर में इससे पहले गुरुवार को भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन मध्यम बारिश हुई थी।

Maharashtra: Heavy rains have been lashing Mumbai since morning, severely impacting daily life in areas like Dahisar, Borivali, Kandivali, Malad, Goregaon, Jogeshwari and Andheri. Due to waterlogging, BMC has restricted the movement of cars and motorcycles in the Andheri subway pic.twitter.com/jV0hWbibXy — IANS (@ians_india) July 25, 2025

गेटवे ऑफ़ इंडिया पर पुलिस तैनात

मुंबई में भारी बारिश जारी रहने के कारण गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास ऊंची लहरें देखी गई हैं। मुंबई पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है और सुरक्षा कारणों से लोगों को समुद्र के पास जाने से सख्ती से रोका जा रहा है।

Mumbai, Maharashtra: As heavy rainfall continues, high tides have been observed near the Gateway of India. Mumbai Police have been deployed at the location and are strictly preventing people from approaching the sea for safety reasons pic.twitter.com/3jqF0RHxKz — IANS (@ians_india) July 25, 2025

मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें, तटीय इलाकों में जाने से बचें और सावधानी से गाड़ी चलाएं।” उसने कहा, ‘‘हमारे अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हैं और मुंबईवासियों की सहायता के लिए तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति में, कृपया 100/112/103 पर कॉल करें।”

Maharashtra | Due to heavy rainfall in Mumbai and nearby districts, residents are advised to stay indoors unless absolutely necessary, avoid coastal areas, and drive cautiously. Our officials and staff are on high alert and ready to assist Mumbaikars. In case of any emergency,… — ANI (@ANI) July 25, 2025

मुंबई की रफ्तार पड़ी धीमी

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की ‘मानसून रिपोर्ट’ के अनुसार, द्वीप शहर में 29.40 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 29.44 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में अब तक 18.88 मिमी औसत वर्षा हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोलाबा में 22.4 मिमी और सांताक्रूज़ वेधशालाओं में 23.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मुंबई में सुबह से हो रही बारिश और बीच-बीच में तेज़ बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

Maharashtra: Mumbai has been experiencing heavy rainfall since last night, with high waves rising in the sea pic.twitter.com/8mEOBX10W9 — IANS (@ians_india) July 25, 2025

यह भी पढ़ें- Maharashtra Monsoon: विदर्भ में ऑरेंज तो पश्चिम महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

अधिकारियों ने बताया कि मध्य रेल नेटवर्क पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बिना किसी समस्या के संचालित हो रही हैं। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे नेटवर्क पर कुछ लोकल ट्रेन 10-15 मिनट देरी से चल रही हैं। मुंबई और पड़ोसी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Flooding rain in mumbai police issues advisory watch videos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2025 | 01:52 PM

Topics:  

  • IMD
  • Mumbai News
  • Mumbai Police
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

पूजा खेडकर की मां की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने रोड रेज मामले में दी अग्रिम जमानत

2

दशहरे पर बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

3

दशहरे पर होगा “शिवसेना vs शिवसेना” पावर शो, BMC चुनाव से पहले ठाकरे-शिंदे आमने-सामने!

4

Kal Ka Mausam: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…मौसम बिगड़ने वाला है! IMD ने 6 राज्यों को दी बड़ी चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.