- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Police Awareness Campaign To Protect Citizens From Digital Arrest Scam
डिजिटल अरेस्ट से बचा रहा मुंबई पुलिस का ‘गोल्डन ऑवर’, बस इस नंबर पर करना है कॉल
Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट जैसे घोटालों से नागरिकों को बचाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसपर कॉल करने से पीड़ित को एक घंटे के भीतर उसकी राशी वापस मिलेंगी।
- Written By: सोनाली चावरे

मुंबई पुलिस डिजिटल अरेस्ट जागरुकता अभियान
मुंबई: ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे घोटालों से नागरिकों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने एक विशेष ‘हेल्पलाइन नंबर’ तैयार किया है। इसे अब तक के छह वरिष्ठ नागरिकों को इसका शिकार होने से बचाया गया है। यह उपाय मुंबई पुलिस के आयुक्त देवेन भारती द्वारा हाल ही में स्थापित पांच साइबर पुलिस थानों को दिए गए स्पष्ट निर्देश के साथ किया गया है।
निर्देश में कहा गया है कि बेहद अहम ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान किसी भी फ्रॉड को रोकने के लिए फोन कॉल पर तुरंत कार्रवाई करें। गोल्डन ऑवर’ एक महत्वपूर्ण अवधि है। जिस दौरान कानून प्रवर्तन, बैंकों और डिजिटल भुगतान मंचों के बीच समन्वित प्रयास से वित्तीय प्रणाली के भीतर धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रोका जा सकता है, अवैध खातों को प्रभावी ढंग से अवरुद्ध या चिह्नित किया जा सकता है।
‘गोल्डन ऑवर’ घोटाले से बचने में करेगा मदद
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा का 876.26 करोड़ का बजट मंजूर, आय बढ़ाने और खर्च घटाने पर जोर
नागपुर विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा परिणामों में देरी पर गिरी गाज, परीक्षा संचालक हटाए गए
भंडारा नवेगांव-नागझिरा से दो महीने में दो बाघ ‘लापता’, टाइगर रिजर्व में बदलता संतुलन, विशेषज्ञों की बढ़ी चिंता
नागपुर मनपा में हंगामा, 4 मिनट में करोड़ों के प्रस्ताव पास, विपक्ष ने लगाया 19 करोड़ के घोटाले का आरोप
पुलिस आयुक्त का पदभार एक मई को संभालने वाले भारती ने हाल ही में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, हम जून 2022 से 280 करोड़ रुपये बचाने में सक्षम रहे। उन्होंने कहा कि चूंकि महत्वपूर्ण ‘गोल्डन ऑवर’ को हाथ से नहीं जाने देने पर जोर दिया जा रहा था, इसलिए मुंबई पुलिस ने विभिन्न बैंकों से 87.99 करोड़ रुपये की राशि को रोकना सुनिश्चित किया, ताकि इसे घोटालेबाजों के हाथों में जाने से रोका जा सके।
‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटाला एक तरह की धोखाधड़ी है जिसके तहत डर और गलत सूचना का इस्तेमाल करके लोगों को शिकार बनाया जाता है। ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटाले में शामिल जालसाज नकली वर्दी और आधिकारिक दिखने वाले लोगो के साथ खुद को पुलिस अधिकारियों के रूप में पेश करके पीड़ितों से संपर्क करते हैं।
इसके तहत जालसाज दावे के साथ पीड़ित व्यक्ति से कहते हैं कि उसके लिए भेजे गए पार्सल में अवैध सामान है या उसका कोई प्रिय व्यक्ति किसी अपराध में शामिल है। इसके बाद जालसाज पीड़ित को बताते हैं कि उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया गया है और मांग करते हैं कि वे ‘स्काइप’ जैसे मंच के माध्यम से लगातार निगरानी में रहें और आगे के परिणामों से बचने के लिए भारी ‘जुर्माना’ भरें।
आयुष्मान खुराना करेंगे जागरुक
कुछ मामलों में पीड़ितों को कई दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ की स्थिति में रखा जाता है और उनसे उनकी जीवन भर की बचत ठग ली जाती है। भारती ने कहा, लोगों की जिंदगीभर की कमाई का इस तरह ठगों के हाथों में जाना वाकई मर्माहत करने वाला है। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि एक विशेष हेल्पलाइन नंबर तैयार करने के अलावा, मुंबई पुलिस बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से शामिल है। जिसमें सोशल मीडिया अभियान और स्थानीय हाउसिंग सोसाइटी के विभिन्न ‘व्हाट्सएप ग्रुप’ से संपर्क करना शामिल है, ताकि नागरिकों को इन घोटालों को पहचानने और रोकने के लिए जानकारी दी जा सके।
संदेश को और अधिक प्रचारित करने के लिए मुंबई पुलिस ने आम जनता को शिक्षित करने के लिए बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को भी शामिल किया है। भारती बताते हैं, लोगों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई अवधारणा नहीं है और घोटालेबाज सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी या उल्लंघनों के जरिए प्राप्त व्यक्तिगत डेटा का दुरुपयोग करके एक विश्वसनीय कहानी गढ़ते हैं।
लेन-देन के एक घंटे के भीतर हेल्पलाइन नंबर पर करे कॉल
पुलिस आयुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि पीड़ित से तुरंत जानकारी लेना जरूरी है। उन्होंने कहा, अगर जबरन पैसे अंतरित किए जाने की सूचना लेन-देन के एक घंटे के भीतर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी जाती है, तो पैसे वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। महत्वपूर्ण पहले घंटे के बाद, बैंकिंग प्रणाली में लेन-देन को रोकने की संभावना काफी कम हो जाती है।
भारती ने कहा कि पैसे को ‘ खातों’ के कई स्तर वाले नेटवर्क में जाने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है। क्योंकि इन खातों से एटीएम के जरिये पैसे को नकद रूप में निकाल लिया जाता है। इसके बाद पैसे का पता नहीं लगाया जा सकता और इसकी वापस संभव नहीं होती। उन्होंने कहा कि इन घोटालों की जांच में अक्सर एक स्याह पक्ष सामने आता है।
कुछ मामलों में यह पता चला है कि आकर्षक नौकरी के प्रस्ताव के बहाने दक्षिण पूर्व एशिया में तस्करी के जरिए कुछ भारतीय नागरिक म्यांमा और कंबोडिया जैसे देशों में पाए जाते हैं, जहां वे वस्तुत ‘साइबर गुलामों’ की तरह काम करते हैं। इन लोगों को डिजिटल दासता में धकेला जाता है और उन्हें भारत के भीतर लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ सहित विभिन्न घोटालों के जरिए निशाना बनाने के लिए मजबूर किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय-मादक पदार्थ एवं अपराध (यूएनओडीसी) की ओर से अक्टूबर 2024 में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ (जिसे उसने ‘कानून प्रवर्तन प्रतिरूपण’ कहा है) दक्षिण पूर्व एशिया में तेजी से बहुत आम होता जा रहा है।
Mumbai police awareness campaign to protect citizens from digital arrest scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Deepfake से बचना अब जरूरी, सरकार का बड़ा अलर्ट, 3 गुना तेज हुआ फर्जी कंटेंट हटाने का काम
Mar 31, 2026 | 01:12 PMअमरावती मनपा का 876.26 करोड़ का बजट मंजूर, आय बढ़ाने और खर्च घटाने पर जोर
Mar 31, 2026 | 01:11 PMपछताएगा दुश्मन! जमीनी कार्रवाई आशंका पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबफ, इजरायल-अमेरिका को दे डाली खुली धमकी
Mar 31, 2026 | 01:09 PMमुंबई के बीकेसी इलाके में नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Mar 31, 2026 | 01:04 PMपुणे यूनिवर्सिटी फेस्ट में प्रोफेसर ने गाया ‘महबूबा’, आवाज सुन लोग बोले- “बार-बार सुनना है!”
Mar 31, 2026 | 12:58 PMमुंबई कोस्टल रोड पर रात में नहीं बजेगी ‘जय हो’ धुन, ध्वनि प्रदूषण पर बीएमसी का फैसला
Mar 31, 2026 | 12:54 PMनालंदा भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत से हड़कंप, नीतीश कुमार का मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे का ऐलान
Mar 31, 2026 | 12:49 PMवीडियो गैलरी

यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:38 PM













