बिहार में पहले चरण का मतदान एनडीए के पक्ष में…एकनाथ शिंदे का दावा, ‘लोग विकास चुन रहे हैं’
Eknath Shinde: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत तय है, लोग जंगलराज नहीं, विकास और शांति चाहते हैं। उन्होंने दावा किया की नीतीश कुमार फिर से सीएम बनेंगे।
- Written By: पूजा सिंह
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Spoke On Bihar Elections:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। ऐसे में लोग अब जंगलराज को नकार कर विकास को चुन रहे हैं।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यहां के लोग जंगलराज नहीं, विकास चाहते हैं, इसलिए एनडीए पूरी ताकत से सत्ता में वापसी करेगा। पहले चरण का मतदान पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में गया है।
‘बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार’
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
मुंबई में स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरा, 11 वर्षीय छात्र की मौत; बीएमसी की लापरवाही पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण पर अभी अंतिम निर्णय नहीं
एक एक करके विकेट गिरते रहेंगे, सचिन अहीर के शिवसेना में आते ही एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया
एकनाथ शिंदे ने कहा कि 64 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, और यह संकेत है कि एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। चुनाव में एनडीए जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। यहां किसी को जंगलराज और माफियाराज नहीं चाहिए। यहां के लोग अमन पसंद और तरक्की पसंद हैं।
ये भी पढ़ें : ‘ ये जयचंद की पार्टी का है…’ हरा गमछा देखते ही भड़क गए तेज प्रताप; सिपाही को दिया सख्त हुक्म
बिहार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने आमूलचूल विकास किया है। पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछा है। हाइवे बने हैं। चार घंटों की दूरी अब केवल एक से सवा घंटे में पूरी हो जाती है।
