- Hindi News »
- Sports »
- Prime Minister Narendra Modi Even Knows My Favourite Dish Deepti Sharma
महिला क्रिकेटर का PM मोदी पर बयान, कहा- प्रधानमंत्री को मेरी पसंदीदा डिश भी पता है
Indian Women's Cricket Player: महिला क्रिकेटर ने कहा कि चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनना हमेशा अच्छा लगता है।
- Written By: संजय बिष्ट

राधा यादव, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Deepti Sharma to PM Narendra Modi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं दीप्ति शर्मा और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को प्रेरणादायी बताया।
आईएएनएस से बात करते हुए दीप्ति शर्मा ने कहा, “विश्व कप जीतकर काफी अच्छा लग रहा है। इसका इंतजार टीम और पूरे देश को लंबे समय से था। हमने सपना पूरा किया। हमें यह लम्हा पूरी जिंदगी याद रहेगा। फिलहाल हम इस पल का पूरा आनंद ले रहे हैं। चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। “दीप्ति ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनना हमेशा अच्छा लगता है। उन्होंने हमें भविष्य में इसी तरह से खेलने की प्रेरणा और शुभकामनाए दीं।”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को खिलाड़ियों की छोटी-छोटी आदतें और पसंद पता हैं। उन्हें पता था कि मैं भगवान हनुमान की बहुत बड़ी भक्त हूं। मुझसे उन्होंने इसका कारण पूछा, तो मैंने कहा कि हनुमान जी की पूजा करने से मुश्किल टल जाती है। इसके अलावा उन्हें ये भी पता है कि मैंने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में ‘जय श्री राम’ लिखा है। इसके अलावा पीएम ने कहा कि खाने में आपका पसंदीदा ‘पनीर’ बना है। उन्हें मेरी पसंदीदा डिश भी पता थी। यह बताता है कि वे हमें फॉलो करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं होगी LPG की कमी! यूएई में बड़ी ऊर्जा डील करेंगे पीएम मोदी, घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में होगा सुधार
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
स्नेह राणा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “2 नवंबर हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन था। उस खुशी को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हमारी टीम और देश के लिए वो गर्व का पल था।”
ये भी पढ़ें- WPL 2026 Retention List: सभी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, जानें किसने किस खिलाड़ी को किया रिटेनट
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा। जब कोई खिलाड़ी जीतकर आता है और सम्मान मिलता है, तो काफी अच्छा लगता है। प्रधानमंत्री ने हमें दो घंटे का समय दिया। इस दौरान काफी बातें हुईं। उनसे मिलना हमेशा प्रेरणादायी होता है। उनका विजन स्पष्ट है। वे महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक हैं। उन्हें हमारे रिकॉर्ड्स के बारे में सबकुछ पता था, ये हैरान करने वाला था। राणा ने युवा खिलाड़ियों के लिए कहा कि वे अपने खेल और लक्ष्य पर फोकस करें। धैर्य न खोते हुए लगातार मेहनत करें, उनके सपने निश्चित रूप से पूरे होंगे।
एजेंसी इनपुट के साथ
Prime minister narendra modi even knows my favourite dish deepti sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2008 रेलवे भर्ती हिंसा मामले में ठाणे कोर्ट पहुंचे राज ठाकरे, सभी आरोपों से किया इनकार
May 14, 2026 | 08:02 AMअसम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान
May 14, 2026 | 08:00 AMकांजूरमार्ग में मिथेन गैस और बदबू से राहत दिलाने की तैयारी, 2027 तक लागू होगी नई परियोजना
May 14, 2026 | 07:54 AMइंदौर जिला जेल में लगी आग, बारात के पटाखों से हादसे की आशंका, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
May 14, 2026 | 07:48 AM14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
May 14, 2026 | 07:38 AMGuru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
May 14, 2026 | 07:36 AMMaharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी
May 14, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














