मुंबई में बीकेसी मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में आग लगी, 8 दमकल की गाड़ियों से पाया गया काबू
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में शुक्रवार को आग लग गई। जिसके चलते ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 1.10 बजे लगी।
- Written By: आकाश मसने
बीकेसी मेट्रो स्टेशन में लगी आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मचारी (सोर्स: वीडियो)
मुंबई: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में शुक्रवार को आग लग गई। जिसके चलते ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं। बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 1.10 बजे लगी। आग बीकेसी मेट्रो स्टेशन के अंदर 40-50 फुट की गहराई पर लकड़ी की चादरों, फर्नीचर और निर्माण सामग्री तक ही सीमित रही। इससे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया।
नगर निकाय से मिली जानकारी के अनुसार आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके को मौके पर बुलाया गया।
आग पर काबू पाया गया
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बीकेसी मेट्रो स्टेशन के निर्माणाधीन ए4 एंट्री/एग्जिट के पास आग लग गई। इससे स्टेशन परिसर के परिचालन वाले हिस्से में धुआं फैल गया। स्टेशन में मौजूद कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए बीकेसी स्टेशन पर परिचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सेक्शन के बाकी हिस्सों में मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
#WATCH | An incident of fire occurred today, at around 1:00 pm, near the non-operational A4 Entry/Exit of BKC Metro Station which is under construction. This led to the leakage of smoke into the operational portion of the station premises. Operations at BKC station were… pic.twitter.com/9PyhtwTxBu — ANI (@ANI) November 15, 2024
महाराष्ट्र की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है, और एमएमआरसी और डीएमआरसी दोनों के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिक्रिया का प्रबंधन करने के लिए मौके पर मौजूद हैं। इस घटना के कारण किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
बता दें कि बीकेसी मेट्रो स्टेशन मुंबई मेट्रो रेल निगम के तहत आरे जेवीएलआर और बीकेसी के बीच 12.69 किलोमीटर लंबे या एक्वा लाइन कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।
मुंबई मेट्रो ने दी जानकारी
मुंबई मेट्रो 3 ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि “प्रवेश/निकास ए4 के बाहर आग लगने के कारण बीकेसी स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, जिससे स्टेशन में धुआं भर गया। दमकल विभाग कार्य पर है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हमने सेवाएं रोक दी हैं। एमएमआरसी और डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। कृपया वैकल्पिक मेट्रो सेवा के लिए बांद्रा कॉलोनी स्टेशन जाएं। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”
मुंबई मेट्रो 3 ने सोशल मीडिया मंंच एक्स पर लिखा “बीकेसी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं 2.45 बजे पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है और सभी यात्रियों को उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
