Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: मुंबई के पेडर रोड पर कपड़े के शोरूम में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे मंत्री लोढ़ा

Mumbai Fire News: मुंबई में आज पेडर रोड पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाने और लोगों को बचाने का काम किया। घटनास्थल पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी पहुंचे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 05, 2025 | 10:25 AM

मुंबई में शोरूम में लगी आग (कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में आज पेडर रोड पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। आग लगने के बाद तुरंत दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार ये आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जो कि शोरूम में फैल गई। इस समय ऊपर की बिल्डिंग में करीब 24 लोग थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मुंबई के पेडर रोड पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में लगी आग की घटना पर डिवीजनल फायर ऑफिसर ईबी माटले ने जानकारी दी। डिवीजनल फायर ऑफिसर ईबी माटले ने बताया, “आज सुबह करीब 6.30-7 बजे यहां आग लग गई। दुकान के अंदर बहुत धुआं था। जो लोग दुकान के ऊपर की मंजिलों पर रह रहे थे और नीचे नहीं आ सके, उन्हें छत पर ले जाया गया। पालतू जानवरों को भी सुरक्षित बचा लिया गया है। कुल 24 लोगों, दो कुत्तों और एक बिल्ली को भी बचाया गया है। अब स्थिति सामान्य है।”

#WATCH Mumbai | On a fire incident in a clothes showroom on Peddar Road, Divisional Fire Officer EB Matle says, " A fire broke out here around 6.30 am-7 am today. There was a lot of smoke inside the shop. People who were staying on the floors above the shop and could not come… https://t.co/b0E3Q7MN8v pic.twitter.com/UyhuWmXSmK

— ANI (@ANI) May 5, 2025

घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा

घटना का पता चलते ही महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुंबई के पेडर रोड पर लगी आग की घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, “आज सुबह करीब 6.30-7 बजे सुख शांति बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस बिल्डिंग में कई बुजुर्ग लोग रहते हैं, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।”

#WATCH | On the fire incident on Peddar Road, Maharashtra Minister Mangal Prabhat Lodha says, “A fire broke out in Sukh Shanti building around 6.30am-7 am today due to a short circuit. There are many senior citizens in this building who have been evacuated. The cause of the fire… pic.twitter.com/YOSP69HLRr

— ANI (@ANI) May 5, 2025

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि छह मंजिला इमारत से आठ लोगों और कुछ पालतू पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग बिजली के तार, बिजली के उपकरणों और शोरूम में रखे कपड़ों के भंडार तक ही सीमित रही और पूरा शोरूम धुएं से भर गया। उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया और आग बुझाने का अभियान जारी है।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

उन्होंने बताया कि पुलिस, नगर निगम के अधिकारी तथा अन्य एजेंसियों के कर्मचारी ​​भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में बताया कि चूंकि इमारत व्यस्त पेडर रोड पर स्थित है, इसलिए महालक्ष्मी मंदिर जंक्शन से केम्प्स कॉर्नर फ्लाईओवर तक दक्षिण की ओर जाने वाले यातायात पर असर पड़ा है।

Fire broke out in clothes showroom on mumbai parade road minister mangal lodha reached spot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2025 | 09:23 AM

Topics:  

  • Fire
  • Fire break out
  • Mangal Prabhat Lodha
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

$1.5 ट्रिलियन इकोनॉमी: महाराष्ट्र के विकास की नई उड़ान @ MH 1st Conclave 2025

2

पालघर पर मंडराया समुद्री खतरा! कार्गो शिप से गिरे कंटेनर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

3

मुंबई डूबने की कगार पर? झीलों का जलस्तर खतरनाक, मूसलाधार बारिश से बढ़ा डर, देखें VIDEO

4

महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ से हाहाकार, मुंबई-नांदेड़ में मची तबाही, मराठवाड़ा में 7 की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.