FDA Action: अब Dominos पर आयुक्त तुकाराम मुंढे की बड़ी कार्रवाई, 4 आउटलेट किए बंद

Maharashtra FDA Action: महाराष्ट्र एफडीए ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर डोमिनोज पिज्जा के 4 आउटलेट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। मुंबई में 3 और सतारा में 1 आउटलेट शामिल है।
Licenses of 4 Domino's outlets suspended for rule violations; major action by FDA Commissioner
डोमिनोज आउटलेट लाइसेंस निलंबित प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Dominos FDA Action Maharashtra Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट के खाद्य कारोबार लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें तीन मुंबई में और एक सतारा जिले में हैं।

एफडीए ने बुधवार को बयान में कहा कि जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड द्वारा संचालित ब्रांड डोमिनोज के मुंबई में विले पार्ले पश्चिम, बोरीवली पश्चिम और घाटकोपर पश्चिम स्थित आर-सिटी मॉल के आउटलेट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मई में एफडीए आयुक्त का पद संभालने के बाद से ही तुकाराम मुंढे ने खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया हुआ है।

बयान के मुताबिक, विले पार्ले आउटलेट में खाद्य नियामक एफएसएसएआई से मिला लाइसेंस प्रदर्शित करने, पीने योग्य पानी, खाद्य पदार्थों के भंडारण, कीट नियंत्रण और स्वच्छता सुविधाओं से जुड़ी कमियां पाई गई। उसे फ्रोजन खाद्य पदार्थों के तापमान की उचित निगरानी, खाद्य एवं गैर-खाद्य वस्तुओं को अलग रखने, चूहे एवं अन्य कीटों से बचाव तथा हाथ धोने और स्वच्छता की पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, बोरीवली आउटलेट में 15 प्रतिशत नियमों का अनुपालन नहीं पाया गया।

साफ-सफाई के निर्देश दिए

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने खाद्य भंडारण, तापमान निगरानी, खाद्य जांच, साफ-सफाई और कीट नियंत्रण में सुधार के निर्देश दिए। कच्चे एवं पके और शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखने और उपकरणों एवं बर्तनों की नियमित सफाई के लिए भी कहा गया। घाटकोपर आउटलेट में साफ-सफाई, स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम और कीट नियंत्रण में कमियां मिलीं। वहां पुराने सामान की पहले निकासी व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा था तथा खाद्य भंडारण के दौरान उचित तापमान भी नहीं रखा जा रहा था।

Licenses of 4 Domino's outlets suspended for rule violations; major action by FDA Commissioner
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य: नियम न मानने पर लाइसेंस होगा रद्द, सरनाईक का ऐलान

40 प्रतिशत नियमों का अनुपालन नहीं

सतारा जिले के मालकापुर स्थित डोमिनोज आउटलेट और कराड में सैफायर फूड्स इंडिया द्वारा संचालित दो अन्य फास्ट-फूड प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी निलंबित किए गए है। मालकापुर आउटलेट में करीब 40 प्रतिशत नियमों का अनुपालन नहीं मिला।

एफडीए ने कहा कि कराड के प्रतिष्ठानों में पिज्जा बनाने की प्रक्रिया में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इनमें शाकाहारी और मांसाहारी पिज्जा के लिए अलग ओवन और पैन, खाद्य पदार्थों को अलग रखना तथा सॉस और पिज्जा की टॉपिंग पर पैकिंग और समाप्ति की तारीख का उचित लेबल लगाना शामिल है। एफडीए ने बताया कि महाराष्ट्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 104 रेस्तरां का निरीक्षण किया गया। इनमें दो प्रतिष्ठानों को कारोबार बंद करने का आदेश दिया गया, 95 को सुधार नोटिस दिए गए और पांच के लाइसेंस निलंबित किए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com