मुंबई में नकली नोट छापने वाला ठग गिरोह बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नोट बरामद
Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नकली करेंसी बरामद की है।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई में नकली नोट बरामद (pic credit; social media)
Mumbai Fake Currency Printing Gang: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने एक ऐसे ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को असली नोटों के बदले तीन गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी करता था। यह कार्रवाई विक्रोली बस डिपो के सामने उस समय की गई, जब आरोपी सौदेबाजी के लिए पहुंचे थे। मालाड के रहने वाले पुरुषोत्तम जाधव ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक लाख रुपए के असली नोट लेकर तीन लाख रुपए के असली जैसे दिखने वाले नकली नोट देने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच यूनिट-6 ने योजना बनाकर जाल बिछाया और मौके पर पहुंचे चारों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
नोटों पर ‘भारतीय बच्चों का बैंक’ लिखा है
आरोपियों की पहचान मोहम्मद मोसिन अबु बिलाल चौधरी, मोहम्मद नफीज अब्दुल रऊफ खान उर्फ जावेद, सईद तबारक हुसैन सिद्दीकी उर्फ सईद बंटाय और मंजर इबने इस्माइल सोंडे के रूप में हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 100 रुपए के 200 नकली नोट बरामद किए है। इन नोटों पर ‘भारतीय बच्चों का बैंक’ लिखा है। इसके अलावा, एक वैगनआर कार, छह मोबाइल फोन और नकद रुपए समेत कुल 6,35,725 रुपए का माल जब्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: सचिन अहीर के बाद किरण सरनाईक भी देंगे शिंदे गुट को समर्थन; बच्चू कडू का बड़ा बयान
गड़चिरोली में आफत की बारिश: आष्टी-सिरोंचा नेशनल हाईवे पर बहा वैकल्पिक रास्ता, थमा सैकड़ों वाहनों का पहिया
आष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
5.12 लाख की मुफ्त पुस्तकें! गोंदिया में पहले ही दिन बच्चो को मिली किताबे, अन्य अन्य विषयों के लिए इंतजार
आरोपियों पर गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज
जांच के दौरान यह सामने आया कि इन आरोपियों के खिलाफ मुंबई के बीकेसी, दिंडोशी, पनवेल और रायगढ़ पुलिस थानों में पहले से ही ठगी, धोखाधड़ी और गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 18 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह के अन्य सदस्य और इस ठगी के नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। इससे पहले, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर नगर पुलिस ने 1 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने 60 लाख रुपए के नकली नोट जब्त करते हुए 7 लोगों को हिरासत में लिया था।
(News Source-आईएएनएस)
