- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Fake Currency Racket Busted In Ahilyanagar Notes Worth Rs 60 Lakh Seized
नकली नोट छपाई की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 60 लाख के नोट जब्त, 7 लोग गिरफ्तार
Fake currency : छत्रपति संभाजीनगर में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री में पुलिस ने छापा मारकर प्रिंटर, स्कैनर, रंग, कटर और अन्य सामान जब्त कर 7 लोगों को हिरासत में लिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

नकली नोट छपाई की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 60 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए हैं और इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में भी लिया है। अहिल्यानगर तालुका पुलिस ने ये कार्रवाई छत्रपति संभाजीनगर में की है। यहां नकली नोट छापने वाली एक फैक्ट्री चल रही थी।
पुलिस की कार्रवाई में 500 की करेंसी वाले 60 लाख रुपए के नकली नोट और 2 करोड़ 16 लाख रुपए के नोट छापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कागज बरामद किए हैं। इसके अलावा, 88 लाख रुपए मूल्य का अन्य सामान भी जब्त किया गया है।
80 हजार रुपए के नकली नोट बरामद
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर तालुका क्षेत्र में दो युवक रोजाना एक पान की दुकान पर 500 रुपए के नकली नोट देकर 100 रुपए की सिगरेट खरीदते थे और बाकी 400 रुपए लेकर चले जाते थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस निरीक्षक प्रल्हाद गीते की टीम ने निखिल गांगुर्डे और सोमनाथ शिंदे को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 80 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस और ठाकरे ने पहन ली है गोल टोपी और हरा कपड़ा, टीपू सुलतान विवाद में कूदे किरीट सोमैया
ATS ने सुबह-सुबह अहिल्यानगर में की छापेमारी, मुकुंदनगर और सूर्यनगर में सात स्थानों पर चला ऑपरेशन
नॉन वेज खाकर दर्शन का आरोप! मुस्लिम नेता के मंदिर पहुंचने पर बवाल, गोमूत्र से किया गया शुद्धिकरण
महावितरण की अपील: सूर्यघर योजना से संभाजीनगर-जालना में बिजली बिल शून्य के करीब, ज्यादा लोग उठाएं लाभ
ये भी पढ़े: ‘कुछ लोग जान-बूझकर तनाव बढ़ा रहे हैं’, पुणें हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस
2 युवकों को हिरासत में लिया गया
एसपी सोमनाथ घार्गे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस निरीक्षक प्रल्हाद गीते को दो युवकों के बारे में पता चला था, जो एक पान की दुकान पर जाकर नकली नोट चलाते थे। इस सूचना के बाद दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। साथ ही उनसे पूछताछ के आधार पर पता चला कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं।
नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री
उन्होंने कहा, “पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री चल रही है। पुलिस ने तुरंत वहां छापा मारकर प्रिंटर, स्कैनर, रंग, कटर और अन्य सामान जब्त किया। फैक्ट्री से 60 लाख रुपए के नकली नोट और 2 करोड़ 16 लाख रुपए के नोट छापने वाले कागज भी बरामद किए हैं।”
एसपी ने बताया कि फैक्ट्री से 88 लाख रुपए मूल्य का अन्य सामान भी जब्त किया गया है। साथ ही मामले का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को हिरासत में लिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Fake currency racket busted in ahilyanagar notes worth rs 60 lakh seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
Feb 16, 2026 | 08:17 PMकमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














