Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पासपोर्ट के लिए जाली जन्म प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल, फर्जी वेबसाइट का पर्दाफाश, 32 लोगों पर FIR, 27 गिरफ्तार

पूर्व प्रोबेशनर आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के फर्जी सर्टिफिकेट प्रकरण के खुलासे के बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है। शिवाजी नगर पुलिस की त्वरित सूझबूझ से फर्जी दस्तावेज सत्यापन साइट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने पासपोर्ट आवेदन में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करने वाले 32 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने इस संबंध में 8 महिलाओं और 19 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 17, 2024 | 09:24 PM

पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. पूर्व प्रोबेशनर आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के फर्जी सर्टिफिकेट प्रकरण के खुलासे के बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है। शिवाजी नगर पुलिस की त्वरित सूझबूझ से फर्जी दस्तावेज सत्यापन साइट का भंडाफोड़ किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. महेश पाटिल और पुलिस उपायुक्त (जोन-6) हेमराज सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बापूराव देशमुख ने पासपोर्ट आवेदन में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करने वाले 32 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने इस संबंध में 8 महिलाओं और 19 पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने जाली जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने का प्रयास किया था। जिनकी उम्र 22 से लेकर 64 वर्ष तक की है।

एक ही लिंक से कई राज्यों में बना जन्म प्रमाणपत्र

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट एक ही बोगस ऑनलाइन वेबसाइट https://crsorgi.gov.in/web/index.php की लिंक द्वारा बनाई गई है। दलालों के गिरोह ने पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए मोटी रकम लेकर नकली जन्म प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक आदि राज्यों के विभिन्न जिलों के सरकारी हॉस्पिटल और जिला महिला चिकित्सालय के नाम पर बनाकर दिया है। इसमें अधिकतर फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट यूपी राज्य की है।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के पुलिस हवलदार अजय जाधव की शिकायत पर, शिवाजी नगर पुलिस की अलग अलग टीम ने उस जगह पर जा कर एक-एक बर्थ सर्टिफिकेट की जांच गहनता से की है, जहां से जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया था, और फर्जी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सम्बंधित ख़बरें

Eknath Shinde के मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल के संकेत, कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

AI के बढ़ते असर से आईटी शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे

Mumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला

Mumbai Transport Plan: MMR में जल्द दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए योजना बनाने के निर्देश

लोगों के अनुसार पासपोर्ट बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। पासपोर्ट बनाते समय माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र और स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट मांगते हैं। हालांकि अधिकारियों को यह पता होता है कि 80 के दशक से पहले के लोगों के पास इस तरह के कागज़ात नहीं होते है। अधिकतर का जन्म घर में होता था और अधिकतर लोग स्कूल नहीं जाते थे और जो गए थे वो स्कूल सर्टिफिकेट बनवाने को अहमियत नहीं देते थे और संभाल कर नहीं रखते थे। इसी वजह से लोग दूसरे राज्यों से जाली दस्तावेज बना रहे है और अपराधी बन रहे है। जमा किए गए डॉक्यूमेंट में छोटी छोटी गलती निकाल कर और वेरिफिकेशन के नाम पर पुलिस कॉन्स्टेबलों द्वारा कथित तौर पर आवेदक को परेशान किया जाता है। जब तक पासपोर्ट नहीं बन जाता है आवेदक शक के घेरे में रहता है जैसे उसने कोई अपराध किया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई की AC लोकल बनी कुश्ती का अखाड़ा, यात्री ने TC के साथ की मारपीट

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय ने कहा, “पासपोर्ट भारतीय नागरिक का हक है। खुद की नागरिकता जाहिर करने के लिए आवेदक का जन्म और स्कूल लिविंग प्रमाणपत्र ही काफी होने चाहिए। न कि उनके बुजुर्ग पेरेंट्स के बर्थ और स्कूल सर्टिफिकेट की जरूरत है। अगर फिर भी उनके कागजात चाहिए तो, समय के साथ इसे बदलना चाहिए ताकि भारतीय नागरिक को अपना पासपोर्ट बनाने के लिए अपराध का सहारा नहीं लेना पड़े। हालांकि यह भारतीय पेरेंट्स के लिए है, फॉरेनर्स के बच्चों पर नहीं लागू होता है।”

फर्जी वेबसाइट से बचें

शिवाजी नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बापूराव देशमुख ने कहा, “धोखेबाजों ने आधिकारिक सरकारी साइट से मिलती-जुलती एक फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को धोखा दे रहे है। वेबसाइट बनाने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए हम साइबर सेल की मदद ले रहें है। लोगों से हमारी अपील है कि फर्जी वेबसाइट की बजाए इस सरकारी https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login वेबसाइट से जन्म प्रमाण पत्र बनवाए और अपराध से बचें।”

यह भी पढ़ें: म्हाडा और SRA में फ्लैट दिलाने के नाम पर 40 लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

पासपोर्ट बनाने के लिए महत्वपूर्ण कागज़ात

26 जनवरी 1950 या उसके बाद और 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे व्यक्ति के लिए

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि और जन्म स्थान का निर्णायक प्रमाण

1 जुलाई 1987 को या उसके बाद और 3 दिसंबर 2004 से पहले

  • आवेदक के अलावा उसके माता-पिता में से किसी एक का जन्म प्रमाण पत्र या लिविंग सर्टिफिकेट
  • आवेदक के जन्म के समय उसके माता-पिता में से कोई एक भारत का नागरिक होना चाहिए

3 दिसंबर 2004 को या उसके बाद भारत में पैदा हुआ व्यक्ति

  • आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट और आवेदक के जन्म के समय उसके माता-पिता दोनों भारत के नागरिक हो

Fake birth certificates for passport in mumbai 27 arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 09:23 PM

Topics:  

  • Fake Birth Certificate
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.