फर्जी वैज्ञानिक अख्तर हुसैन कुतुबुद्दीन अहमद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Fake BARC Scientist Akhtar Hussain Revelations: मुंबई क्राइम ब्रांच ने अख्तर हुसैन कुतुबुद्दीन अहमद नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का वैज्ञानिक बता रहा था। हालांकि उसकी पहचान फर्जी निकली। उससे पूछताछ में कई राज खुले हैं।
पूछताछ में पता चला है कि इसी पहचान के आधार पर उसने 40 बार विदेश यात्रा की। अख्तर 20 बार ईरान, 15 बार सऊदी अरब समेत मॉस्को, रूस और थाईलैंड की यात्रा कर चुका है।
मुंबई पुलिस ने जब अख्तर से जुड़ी जानकारी खंगाली तो एक के बाद एक चौंकाने वाले राज सामने आने लगे, अख्तर और उसके भाई आदिल हुसैन के नाम पर कई बैंक खाते मिले। इनमें एक खाता प्राइवेट बैंक का था जिसमें 2001 में विदेश से भारी मात्रा में पैसा आया था।
यह भी पढ़ें:- संपदा मुंडे को न्याय दिलाने के लिए रेजिडेंट डॉक्टरों शुरू की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
पुलिस ने अख्तर को यारी रोड से गिरफ्तार किया। वहीं उसके भाई को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। अख्तर को 1996 से ही विदेश से पैसे मिल रहे हैं। इनमें ज्यादातर पैसे अमेरिका, ईरान और ईराक जैसे देशों से आते हैं। पैसा भेजने वाले स्रोतों का पता नहीं चल पाया है।
अख्तर के अलावा उसके भाई आदिल के खाते में भी विदेश से काफी पैसा आया है। अख्तर ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसके पास बार्क का नक्शा समेत कई संवेदनशील जानकारियां मौजूद हैं जिसकी मदद से वो विदेशों से पैसा कमाते हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों का फोन, लैपटॉप समेत सभी फर्जी दस्तावेज जब्त कर लिया है। आदिल के खिलाफ मेरठ में भी मामला दर्ज है।