Maharashtra Local Body Election में फडणवीस की धुआंधार एंट्री, 50 रैलियां तय
Maharashtra Municipal Council और नगर पंचायत चुनावों में फडणवीस 30 नवंबर तक 50 प्रचार कार्यक्रम करेंगे। भाजपा ने सीट बंटवारा स्थानीय नेताओं पर छोड़कर चुनावी रणनीति तेज कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Nov 20, 2025 | 12:49 PM
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
CM Devendra Fadnavis Election Rally: राज्य की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव का सियासी संग्राम शुरू हो गया है। अब प्रचार का दौर शुरु होने जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस धुआंधार चुनावी प्रचार में उतरने जा रहे हैं।
एक रणनीति के तहत वे अगले 30 नवंबर तक तूफानी प्रचार करेंगे, उनकी रैलियों, जनसभाओं, स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ बैठकें आदि के 50 कार्यक्रम तय किए गए हैं। निकाय चुनावों में स्थानीय नेताओं को अहमियत देते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्तर पर समझौते किए हैं।
ये भी पढ़ें :- BMC का 3736 करोड़ टैक्स बकाया, सबसे बड़ा डिफॉल्टर बना एमएमआरडीए
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
सीट बंटवारे का फैसला जिला नेतृत्व पर
- कई जगहों पर स्थानीय चुनावी समीकरण को महत्व देते हुए महायुत्ति व महाविकास आघाड़ी के घटक दल मिलकर था अलग होकर चुनाव लड़ रहे है। सीएम फडणवीस साफ कर चुके हैं कि निकायों के चुनाव छोटे और स्थानीय स्तर के चुनाव होते हैं, इसलिए गठबंधन और सीटों के बंटवारे का फैसला जिला नेतृत्व की दिया गया है। राज्य नेतृत्व उम्मीदवारों के चयन या गठबंधन के फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।
- स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर भाजपा ने अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग सहयोगी दलों के साथ गठबंधन किया है। कुछ जिलों में नेताओं ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा ने कहा कि हर परिस्थिति में चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे, भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अनुसार पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारियां सौंपी गई है,
- स्थानीय नेताओं के आधार पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। सीएम फडणवीस पार्टी के मुख्य प्रचारक हैं, उनके चुनावी दौरे का कार्यक्रम जल्द घोषित कर दिया जाएगा, इसके अलावा स्टार प्रचारकों के चुनावी दौरे भी सार्वजनिक किए जाएंगे, राज्य निर्वाचन आयोग की और से उम्मीदवारों की अंतिम सूची और चुनाव चिन्ह जारी होते ही प्रचार के कार्यक्रम घोषित कर दिए जाएंगे।
Fadnavis to lead 50 campaign events till nov 30 for maharashtra local body polls
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 20, 2025 | 10:17 AM
