-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ravindra Dhangekar Warns Bjp Over Uday Samant Remarks Mahayuti Rift
BJP के कारनामों को सबूतों के साथ वायरल करूंगा, शिंदे गुट के नेता की सीधी चेतावनी, महाराष्ट्र राजनीति में उबाल
- Written By: आकाश मसने
Mahayuti Rift: शिवसेना नेता रवींद्र धंगेकर ने बीजेपी नेताओं विजय चौधरी और अमरीश पटेल द्वारा मंत्री उदय सामंत पर दी टिप्पणी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग की।

शिवसेना नेता रवींद्र धंगेकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ravindra Dhangekar Warning to BJP: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर खींचतान और जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब शिवसेना नेता रवींद्र धंगेकर ने बीजेपी के नेताओं की बयानबाजी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए अपनी ही सहयोगी पार्टी को सीधी चेतावनी दे दी है। धंगेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बीजेपी के नेताओं विजय चौधरी और अमरीश पटेल के बयानों पर गहरी नाराजगी जाहिर की और कहा कि पार्टी अपने अनुशासनहीन नेताओं पर सख्त कार्रवाई करे।
शिवसेना नेता रवींद्र धंगेकर ने दावा किया है कि भाजपा आज सत्ता में है तो इसका श्रेय एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू की गई लाडकी बहिन योजना को जाता है। उन्होंने भाजपा नेताओं को शिवसेना का आभार मानने की नसीहत दी है।
रवींद्र धंगेकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी चेतावनी
एकनाथ शिंदे गुट के रवींद्र धंगेकर की इस टिप्पणी के बाद महायुति के दोनों प्रमुख दलों के बीच चल रही खींचतान फिर चर्चा में आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा नेताओं द्वारा शिवसेना नेताओं के खिलाफ दिए जा रहे बयानों पर नाराजगी जताई और उन्हें संयम बरतने की सलाह दी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में पुलिस के 28,734 पद खाली, पदोन्नति न लेने से बढ़े रिक्त पद; अपराधों में हो रहा इजाफा
संभाजीनगर में जर्जर इमारतों पर चला मनपा का बुलडोजर, 25 मिनट में ढहाई 100 साल पुरानी इमारत
धाराशिव कृषि इनपुट घोटाला: 15 अधिकारी निलंबित, मृत और भूमिहीन किसानों के नाम पर 2.32 करोड़ की हेराफेरी
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवर
आज जी भाजप सत्तेत आहे ती सगळी आदरणीय उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे साहेबांनी सुरू केलेल्या लाडकी बहीण योजनेची कृपा आहे.आज जर राज्यातील लोकप्रिय आमदारांची लिस्ट केली तर आदरणीय उदयजी सामंत साहेब व शिवसेनेचे सर्व लोकप्रतिनिधी राज्यात अव्वल आहेत.त्यामुळे भाजपने शिवसेनेचे आभार मानावे व… — Ravindra Dhangekar Official (@DhangekarRavii) August 5, 2026
लाडकी बहिन योजना के कारण महायुति सरकार बनी
रवींद्र धंगेकर ने कहा कि आम महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडकी बहिन योजना के कारण महायुति को बड़ी राजनीतिक सफलता मिली। उन्होंने दावा किया कि इस योजना के चलते कई विधायक चुनाव जीतकर आए और राज्य में महायुति की सरकार बनी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता शिवसेना के खिलाफ बयान देकर गठबंधन को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन को खत्म करने से पहले दोस्त को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
‘उदय सामंत के खिलाफ आपत्तिजनक बयान बर्दाश्त नहीं’
रवींद्र धंगेकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं बीजेपी के विजय चौधरी और अमरीश पटेल द्वारा हमारे नेता और राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयानों की सार्वजनिक रूप से निंदा करता हूं। हम ऐसे आपत्तिजनक बयानों को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। धंगेकर ने उदय सामंत की छवि राज्य के विकास और उद्योग वृद्धि के लिए काम करने वाले नेता बताया।
यह भी पढ़ें:- धाराशिव कृषि इनपुट घोटाला: 15 अधिकारी निलंबित, मृत और भूमिहीन किसानों के नाम पर 2.32 करोड़ की हेराफेरी
चंद्रकांत पाटिल का नाम लेकर बीजेपी को अल्टीमेटम
शिवेसना नेता धंगेकर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण से मांग की कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं पर कार्रवाई की जाए। यदि ऐसे बयानों पर रोक नहीं लगी तो, हम उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के गलत कामों को सबूतों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से रोजाना जनता के सामने उजागर करेंगे।
धंगेकर की पोस्ट में क्या कहा गया?
शिवसेना नेता रवींद्र धंगेकर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज भाजपा सत्ता में है तो इसमें एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू की गई ‘लाडकी बहिन’ योजना का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोकप्रिय विधायकों में उदय सामंत और शिवसेना के कई जनप्रतिनिधि आगे है, इसलिए भाजपा को शिवसेना का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से शिवसेना के खिलाफ बयानबाजी रोकने की अपील की। साथ ही उदय सामंत के खिलाफ भाजपा नेताओं विजय चौधरी और अमरीश पटेल द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों की निंदा की।
Ravindra dhangekar warns bjp over uday samant remarks mahayuti rift
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJP के कारनामों को सबूतों के साथ वायरल करूंगा, शिंदे गुट के नेता की सीधी चेतावनी, महाराष्ट्र राजनीति में उबाल
Aug 07, 2026 | 11:30 AMमहाराष्ट्र में पुलिस के 28,734 पद खाली, पदोन्नति न लेने से बढ़े रिक्त पद; अपराधों में हो रहा इजाफा
Aug 07, 2026 | 11:30 AMसंभाजीनगर में जर्जर इमारतों पर चला मनपा का बुलडोजर, 25 मिनट में ढहाई 100 साल पुरानी इमारत
Aug 07, 2026 | 11:21 AMNavbharat Nishanebaaz: हर किसी के मन में प्रश्न, झूमकर क्यों आता है सावन ?
Aug 07, 2026 | 11:16 AMCM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी
Aug 07, 2026 | 11:11 AMरीवा में नगर निगम के खिलाफ अधिवक्ता का अनोखा प्रदर्शन, थाली में पुड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर पहुंचे ऑफिस
Aug 07, 2026 | 11:10 AMHariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक
Aug 07, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












