महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर 3.0 की चर्चा तेज, उदय सामंत के बयान से मचा सियासी घमासान

Uday Samant Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में एकनाथ शिंदे के 'ऑपरेशन टाइगर 3.0' को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मंत्री उदय सामंत ने ऑपरेशन एक्टिव होने की बात कही।
eknath shinde operation tiger 3 maharashtra politics uday samant
संजय राऊत-उदय सामंत-आदित्य ठाकरे(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के कथित 'ऑपरेशन टाइगर 3.0' को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

  • उदय सामंत ने ऑपरेशन की तारीख और समय बताने से इनकार करते हुए कहा कि इसे गुप्त रखा जाएगा।

  • शिवसेना (UBT) सांसद संजय राऊत ने ऑपरेशन टाइगर को लेकर शिंदे गुट पर तंज कसते हुए कहा कि वे टाइगर नहीं, कूदने वाले बंदर हैं।

Maharashtra Politics: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर 3.0 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस बीच, शिंदे गुट के नेता व मंत्री उदय सामंत ने यह कहकर हलचल मचा दी है कि हम ऑपरेशन टाइगर करने वाले हैं और मिशन एक्टिव है। इस पर शिवसेना (यूबीटी) आक्रामक हो गई है। ठाकरे के ने सेना नेताओं शिंदे गुट पर हमला बोला है कि महाराष्ट्र को धोखा देने के पीछे पैसा और पावर है।

संबंधित नेता अब अपनी राजनीतिक छवि बचाने के लिए नए तरीके ढूंढ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शिंदे गुट फिर ठाकरे सेना के विधायकों और सांसदों को तोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ऑपरेशन टाइगर 3.0 को अंजाम दिया जाएगा।

'ऑपरेशन टाइगर' एक्टिव

सोशल मीडिया पर डीसीएम शिंदे की तस्वीर के साथ एक संदेश वायरल होने के बाद अब मंत्री सामंत के बयान से राजनीतिक गलियारों में बड़ी बहस छिड़ गई है। उन्होंने साफ किया है कि राज्य में 'ऑपरेशन टाइगर' एक्टिव है। ऑपरेशन चलाया जाएगा। इस ऑपरेशन की सही तारीख और समय मैं नहीं बताउंगा। यह गुप्त रखा जाएगा। पहले भी ऐसे ऑपरेशन बिना किसी सोच-विचार या समय के हो चुके हैं।

eknath shinde operation tiger 3 maharashtra politics uday samant
भंडारा में बारीक धान के दामों में भारी गिरावट, एक महीने में 1,500 रुपए तक टूटे भाव

टाइगर नहीं, कूदने वाले बंदर : राऊत

ठाकरे सेना के सांसद संजय राऊत ने कहा कि ऑपरेशन टाइगर जैसे बयानों को ज्यादा अहमियत देने की जरूरत नहीं है। राऊत ने कहा कि वे टाइगर नहीं, कूदने वाले बंदर है। शिंदे गुट और अजीत पवार गुट अमित शाह की पार्टी है। इन पार्टियों की कोई विचारधारा या वजूद नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे सता हथियाने के लिए एक हुप है। उन्होंने कहा कि दोनों राकां एक नहीं होगी, दोनों पार्टियों का विलय राजनीतिक, भावनात्मक और नौतिक आधारों पर मुमकिन नहीं है। क्योंकि कोई भी शरद पवार के नेतृत्व को नकार नहीं सकता।

eknath shinde operation tiger 3 maharashtra politics uday samant
गोंदिया के 29 मामा तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, सरकार ने 1.04 करोड़ रुपए किए मंजूर

राजनीतिक इमेज बचाने की कोशिश : आदित्य

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने इसे लेकर शिंदे गुट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 'ऑपरेशन टाइगर' करने से पहले महाराष्ट्र की हालत देख लो। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र को धोखा देने के पीछे पैसा और पावर है।

संबंधित नेता अब अपनी राजनीतिक इमेज बचाने के लिए नए तरीके ढूंढ़ रहे हैं, क्योंकि बीजेपी उनका गला घोंट रही है। उन्होंने कहा कि बीएमसी के निजीकरण की कोशिश हो रही है। अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपा जाएगा। एक दिन सब कुछ अडानी के नाम कर दिया जाएगा।