भंडारा में बारीक धान के दामों में भारी गिरावट, एक महीने में 1,500 रुपए तक टूटे भाव

Paddy Price Fall: भंडारा जिले में बारीक और उच्च गुणवत्ता वाले धान के दामों में नवंबर की शुरुआत में अचानक गिरावट आई है। भाव 1,000 से 1,500 रुपए तक टूट गए हैं।
bhandara fine paddy prices fall farmers losses
भंडारा धान के भाव(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अक्टूबर की शुरुआत में बारीक धान के भाव 4,500 से 5,000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे।

  • नवंबर की शुरुआत में कीमतों में अचानक 1,000 से 1,500 रुपए प्रति क्विंटल तक गिरावट दर्ज की गई।

  • कुछ श्रेणियों में धान के भाव 5,500 रुपए तक पहुंचने से किसानों में उत्साह था, लेकिन तेजी अधिक समय तक कायम नहीं रही।

Bhandara Paddy Farmers: पिछले महीने उच्च गुणवत्ता वाले बारीक धान को मिले रिकॉर्ड भाव से उत्साहित किसानों को अब बड़ा आर्थिक झटका लगा है। अक्टूबर की शुरुआत में 4,500 से लेकर 5,000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे बारीक धान के दाम नवंबर के शुरुआती दिनों में अचानक एक हजार से पंद्रह सौ रुपए तक गिर गए हैं। दीपावली के ठीक पहले हुई इस भारी गिरावट से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

भंडारा जिले में खरीफ और ग्रीष्मकालीन दोनों ही मौसम में बड़े पैमाने पर उच्च गुणवत्ता वाले धान का उत्पादन किया जाता है। यहां के चावल की देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी मांग है। इसी कारण किसानों को बारीक और उच्च गुणवत्ता वाले धान से अच्छे दाम मिलने की उम्मीद रहती है।

गिरावट का कारण उतार-चढ़ाव या सुनियोजित हस्तक्षेप

किसानों का कहना है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के व्यापारियों की ओर से शुरुआत में बारीक धान को अच्छे दाम दिए जाने से स्थानीय व्यापारियों और बिचौलियों में नाराजगी थी इसके बाद स्थानीय व्यापारियों और दलालों ने कुछ बाजार समिति प्रशासन को कथित रूप से विश्वास में लेकर बाहरी व्यापारियों के साथ संपर्क साधा और बाजार में प्रतिस्पर्धा को कमजोर कर धान के भाव गिराने का प्रयास किया।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि यदि बाजार में व्यापारियों और बिचौलियों का प्रभाव इसी तरह बना रहा तो उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिलना मुश्किल होगा। भाव में आई गिरावट सामान्य बाजार उतार-चढ़ाव है या इसके पीछे कोई सुनियोजित हस्तक्षेप है, इसकी जांच की मांग भी उठ रही है।

bhandara fine paddy prices fall farmers losses
पुणे में मानवता हुई शर्मसार, हादसे में पैर गंवाने वाले मरीज को ससून अस्पताल के डॉक्टरों ने सड़क पर बेसहारा छोड़ा

किसानों में बना उत्साह अधिक नहीं टिका

अक्टूबर महीने की शुरुआत में अंतरराज्यीय बाजार में उच्च गुणवत्ता वाले चावल की मांग बढ़ने से धान के भाव में जबरदस्त तेजी आई थी। विशेष रूप से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के व्यापारियों की ओर से बारीक धान को अच्छे दाम दिए जा रहे थे। इसके चलते स्थानीय बाजार में भी धान के भाव लगभग 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे।

कुछ श्रेणियों में भाव 5,500 रुपए तक पहुंचने से किसानों में उत्साह का माहौल था। लेकिन नवंबर की शुरुआत होते ही बाजार का रुख अचानक बदल गया। बारीक धान के भाव में एक हजार से लेकर डेढ़ हजार रुपए और कुछ मामलों में दो हजार रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

bhandara fine paddy prices fall farmers losses
ठाणे में छठ पूजा की बड़ी तैयारी! घाटों पर ड्रोन-CCTV से नजर, सुरक्षा के लिए नावें और मेडिकल टीमें तैनात

उत्पादन लागत निकालना भी मुश्किल

धान की खेती में बीज, खाद, कीटनाशक, मजदूरी और अन्य कृषि सामग्री पर लगातार खर्च बढ़ रहा है। ऐसे में किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप उचित मूल्य मिलना जरूरी है। लेकिन बाजार में धान के भाव लगातार गिरते रहे तो किसानों के लिए उत्पादन लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। अब किसानों की निगाहे बाजार के अगले रुख पर टिकी है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में धान के भाव में फिर से तेजी आएगी और उन्हें राहत मिलेगी।