Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे को सताया बगावत का डर, ‘शिवकोष शिवसेना विश्वस्त संस्था’ का प्रस्ताव पेश

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को आज भी महाराष्ट्र की सबसे बड़ी बगावत अच्छी तरह याद है। अब यही डर उन्हें अपनी पार्टी के लिए भी सता रहा है, जिसके लिए अब उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए एक प्रस्ताव रखा है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jul 03, 2025 | 09:21 AM

एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: तीन साल पहले जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार सत्ता में थी। तब शिवसेना के इतिहास की सबसे बड़ी बगावत हुई थी। इस बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को राजनीतिक रूप से बहुत नुकसान हुआ। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए शिवसेना पार्टी टूट गई। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी में सबसे बड़ी बगावत हुई। इससे ठाकरे सरकार गिर गई। इसके बाद पार्टी और चुनाव चिन्ह भी ठाकरे के हाथ से चले गए।

अब सवाल यह है कि क्या शिंदे को भी वैसी ही फूट का डर है? शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पेश किया गया एक प्रस्ताव इस बात की ओर इशारा करता है। शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बीते दिनों हुई। इसमें कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। इनमें से ‘शिवकोष शिवसेना विश्वस्त संस्था’ की स्थापना का प्रस्ताव सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला था।

दरअसल, उद्धव ठाकरे को पार्टी में फूट के कारण बहुत बड़ा नुकसान हुआ। उनके ज्यादातर विधायक और सांसदों ने उनका साथ छोड़ दिया। कई नेता भी शिंदे गुट में चले गए। इसके बाद शिवसेना के कई मध्यवर्ती कार्यालयों और शाखाओं पर शिंदे गुट के नेताओं ने अपना दावा जताया। इससे ठाकरे और भी मुश्किल में आ गए।

सम्बंधित ख़बरें

Bandra East में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर चाकू हमला, हमलावर फरार

उद्धव ठाकरे निर्विरोध जीते तो सब ठीक, दूसरा जीते तो गलत, दीपक केसरकर ने बोला तीखा हमला

उद्धव से गठबंधन कर बुरे फंसे राज ठाकरे! MNS में टूट के बीच शिंदे गुट हो रहा मजबूत

वोट डालते समय कोई गड़बड़ी की तो… ये क्या बाेल गए डिप्टी सीएम शिंदे, राज्य में आया सियासी तूफान

शिंदे ने क्यों उठाया ये कदम?

एकनाथ शिंदे को अच्छी तरह पता है कि पार्टी में फूट के बाद ठाकरे के हाथ से कई मध्यवर्ती कार्यालय और शाखाएं कैसे निकल गईं? इसलिए अब शिंदे सतर्क होकर कदम उठा रहे हैं। शिवसेना के विधायक, सांसद और नेताओं के अलग होने के बाद स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यालय और शाखाएं शिंदे गुट के पास चले गए। इन कार्यालयों और शाखाओं पर शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया। जिससे ठाकरे को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

किसने रखा प्रस्ताव?

ठाकरे के साथ जो हुआ, उससे शिंदे ने सबक लिया है। भविष्य में उनके साथ ऐसा न हो, इसलिए शिंदे गुट ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ‘शिवकोष शिवसेना विश्वस्त संस्था’ की स्थापना का प्रस्ताव रखा। पार्टी के कार्याध्यक्ष और विधायक बालाजी किणीकर ने विश्वस्त संस्था की स्थापना का प्रस्ताव पेश किया।

‘एस’ अक्षरवालों को भी ‘नो’ नहीं बोलना चाहिए, दादा कोंडके स्टाइल जवाब पर हंगामा

शिवसेना को क्या होगा फायदा?

शिवसेना के मध्यवर्ती कार्यालय और शाखाएं अब ‘शिवकोष शिवसेना विश्वस्त संस्था’ के अंतर्गत आएंगे। इनका प्रबंधन विश्वस्त संस्था द्वारा किया जाएगा। पार्टी निधि, जरूरतमंदों को मदद और पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों का आयोजन संस्था द्वारा किया जाएगा। पार्टी द्वारा किए जाने वाले समाजोपयोगी और लोकपयोगी काम भी संस्था द्वारा किए जाएंगे। इसका मतलब है कि पार्टी के सभी महत्वपूर्ण काम और संपत्ति अब इस संस्था के अंतर्गत होगी। इससे भविष्य में किसी भी तरह की फूट से पार्टी को बचाया जा सके। शिंदे गुट अब ठाकरे की तरह नुकसान नहीं उठाना चाहता है।

Eknath shinde fears rebellion proposal of shivkosh shiv sena trusted organization

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2025 | 09:21 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.