डिप्टी सीएम शिंदे ने बढ़ाया दबाव, निकाय चुनाव को लेकर रखी नई शर्त, बैकफुट पर भाजपा
Eknath Shinde: नगर परिषद चुनावों में सफलता के बाद एकनाथ शिंदे ने महानगरपालिका चुनावों के लिए बीजेपी पर दबाव बढ़ाया है। मुंबई बीएमसी में 112 सीटों की मांग को लेकर महायुति में खींचतान तेज हो गई है।
- Written By: आकाश मसने
एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
BJP-Shiv Sena Seat Sharing: महाराष्ट्र के नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव में दमदार प्रदर्शन के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के हौसले काफी बुलंद हैं। सूत्रों के मुताबिक अब इस सफलता के बाद शिंदे ने 29 महानगरपालिका पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी पर दबाव बढ़ा दिया है। उन्होंने बीजेपी के सामने नई शर्त रखते हुए अब मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव के लिए सम्मानजनक सीटों की डिमांड रख दी है।
सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार की रात सीएम देवेंद्र फडणवीस व शिंदे के बीच लंबी चर्चा हुई, लेकिन दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। शिंदे सेना मुंबई के अलावा ठाणे, नवी मुंबई, वसई विरार के अलावा अन्य महानगरपालिका में अपनी ताकत के आधार पर बीजेपी के साथ बराबर की हिस्सेदारी चाहती है।
शिंदे ने मांगीं 112 सीटें
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिंदे ने मुंबई में बीजेपी से कुल 227 सीटों में से 112 सीट की मांग की है। हालांकि पहले उनकी डिमांड 125 सीटों की थी। इस वजह से बीजेपी बैकफुट पर आ गई है। बीजेपी ने शिंदे गुट को 90 सीट देने का ऑफर दिया है जिसके लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे राजी नहीं हैं। हाल के निकाय चुनाव में मिली सफलता व शहरी क्षेत्रों में पकड़ का हवाला देकर शिंदे ज्यादा सीटों की डिमांड कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन टाइगर की क्या जरूरत, जब नेता खुद आ रहे हैं? उदय सामंत का मविआ पर करारा तंज!
सना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
अमरावती में उदय सामंत का बड़ा दावा: सभी 6 बागी सांसदों को दोबारा चुनकर लाएंगे CM शिंदे, असली शिवसेना हमारी ही
यह भी पढ़ें:- एक हुए ठाकरे बंधु, पवार परिवार भी कतार में, मनपा चुनाव से पहले बदले महाराष्ट्र के सियासी समीकरण
मुंबई में भूमिपुत्रों की लड़ाई
शिंदे ने तर्क दिया है कि मुंबई में मुख्य मुकाबला भूमिपुत्रों को लेकर हैं। यहां ठाकरे बंधु से उनकी शिवसेना का सीधा मुकाबला है। उनका दावा है कि मुंबई शिवसेना के परंपरागत वोटर्स में ठाकरे बंधु के सामने बीजेपी को वोट देने से परहेज करेंगे।
बीजेपी का मुंबई में मिशन 150
मुंबई का किला फतह करने के लिए बीजेपी ने बीएमसी की कुल 227 सीटों में से 150 सीटों पर लड़ने का टारगेट फिक्स किया है। इस तरह से बीजेपी की सहयोगी शिंदे सेना व अजित पवार की एनसीपी के लिए सिर्फ 77 सीटें बचती है। इस वजह से महायुति में खटपट तेज हो गई है। हालांकि सहयोगी दलों के बढ़ते दबाव के बाद बीजेपी 130 से 140 सीटों के बीच लड़ने के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है। मुंबई में बीजेपी ने अजित पवार की एनसीपी को दरकिनार कर दिया है।
