दुबई से मुंबई में सोने की अनोखी तस्करी: ओट्स और मिल्क पाउडर में छिपा 14.81 करोड़ का सोना जब्त, 3 गिरफ्तार

Mumbai Crime News: डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर दुबई से ओट्स व मिल्क पाउडर में छिपाकर लाया जा रहा 14.81 करोड़ रुपये का 9.40 किग्रा सोना जब्त किया। मामले में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
Unique gold smuggling from Dubai to Mumbai
सोना तस्करी भंडाफोड़ प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

DRI Mumbai Airport Gold Smuggling Bust: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने सोने की तस्करी करने वाले एक अनोखे गिरोह का पर्दाफाश किया है।

एजेंसी ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 14.81 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है।

तस्कर इस सोने को पाउडर के रूप में मिल्क पाउडर, ओट्स, आटा, नुटेला और नारियल मिल्क पाउडर जैसे खाद्य पदार्थों में छिपाकर दुबई से मुंबई ला रहे थे।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 23 सितंबर की सुबह दुबई से मुंबई पहुंचे इन यात्रियों को कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की मदद से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके सामान से सोने की तस्करी का यह अनोखा तरीका सामने आया।

33.50 किलो खाद्य सामग्री में छिपाया सोने का पाउडर

तलाशी के दौरान पता चला कि यात्रियों के पास मौजूद 33.50 किलोग्राम पैकेज्ड खाद्य सामग्री में सोने को बारीक पीसकर मिलाया गया था। तस्करों ने सोने के पाउडर का रंग, बनावट और घनत्व खाद्य पदार्थों के समान रखने की कोशिश की थी।

ताकि यह एयरपोर्ट की स्कैनिंग और स्क्रीनिंग के दौरान पकड़ में न आए। बाद में विशेष प्रोसेसिंग के जरिए खाद्य सामग्री से 9.40 किलोग्राम शुद्ध सोना अलग किया गया। इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया।

Unique gold smuggling from Dubai to Mumbai
Mumbai Tourist Places: गेटवे ऑफ इंडिया से सिद्धिविनायक तक, मुंबई में घूमने के लिए 10 फेमस जगहें

संगठित सिंडिकेट के लिए करते थे कूरियर का काम

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे एक संगठित गोल्ड-स्मगलिंग सिंडिकेट के लिए कूरियर के रूप में काम करते थे। इसके बाद DRI ने मामले की जांच और तेज कर दी है।

एजेंसी अब गिरोह के मुख्य हैंडलरों की पहचान करने के साथ ही दुबई से मुंबई शहर तक फैले पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com