Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के अनिल कुमार गायकवाड़ बने IRF इंडिया के नए अध्यक्ष, वैश्विक मंच पर बढ़ेगा भारत का कद

IRF President News: MSRDC के MD डॉ. अनिलकुमार गायकवाड़ को इंटरनेशनल रोड फेडरेशन इंडिया चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया है। वह सड़क सुरक्षा और स्मार्ट परिवहन के क्षेत्र में भारत का नेतृत्व करेंगे।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 11, 2026 | 05:02 PM

डॉ. अनिल कुमार गायकवाड़ व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dr. Anil kumar Gaikwad Appointed As IRF President: महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार गायकवाड़ को इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (IRF) के इंडिया चैप्टर का प्रेसिडेंट सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। वैश्विक मंच पर MSRDC के प्रतिनिधित्व को और मजबूत करते हुए MSRDC के चीफ इंजीनियर एस.के. सुरावसे को भी IRF इंडिया चैप्टर की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

डॉ. गायकवाड़ ने 9 मई 2026 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुई काउंसिल मीटिंग के दौरान औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। वह सड़क सुरक्षा और स्मार्ट परिवहन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर भारत का नेतृत्व करेंगे। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।

क्या है इटरनेशलन रोड फडरेशन?

1948 में स्थापित और जिनेवा में मुख्यालय वाला इंटरनेशनल रोड फेडरेशन एक गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी वैश्विक संगठन है, जो सुरक्षित सड़कों, सतत गतिशीलता, नवाचार और विश्व स्तरीय परिवहन बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। IRF दुनिया भर की सरकारों, संस्थानों और उद्योग के हितधारकों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा और गतिशीलता समाधानों को आगे बढ़ाने का काम करता है। इसके इंडिया चैप्टर का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक TCS धर्मांतरण मामले में सनसनीखेज खुलासा! निदा खान ने पीड़िता का ब्रेनवॉश करने भेजी थी 171 धार्मिक लिंक

पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला

पीएम मोदी के इंधन बचाओ मंत्र पर रोहित पवार का तीखा वार, कहा पहले अपनी सरकार की फिजूलखर्ची राेकें

एलोरा पहुंचे, लेकिन अजंता नहीं! पर्यटकों का बदलता रुझान, संभाजीनगर के विश्व धरोहर स्थलों में बढ़ा असंतुलन

क्या बोले अनिल कुमार गायकवाड़?

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. अनिल कुमार गायकवाड़ ने कहा कि ऐसे समय में IRF इंडिया चैप्टर का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जब भारत परिवहन बुनियादी ढांचे में परिवर्तनकारी विकास देख रहा है। मैं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप सुरक्षित, स्मार्ट और सतत गतिशीलता समाधानों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग के नेताओं, नीति निर्माताओं और हितधारकों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

यह भी पढ़ें:- एक साल तक सोना न खरीदें तो क्या होगा, PM मोदी क्यों कर रहे ऐसी अपील? समझें इसके फायदे और नुकसान

डॉ. अनिल कुमार गायकवाड़ के नेतृत्व में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) भारत की अग्रणी बुनियादी ढांचा एजेंसियों में से एक के रूप में उभरा है, जो महाराष्ट्र में कई ऐतिहासिक गतिशीलता और कनेक्टिविटी परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहा है।

Dr anil kumar gaikwad appointed president international road federation india chapter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 05:02 PM

Topics:  

  • Business News
  • Maharashtra News
  • MSRDC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.