

Mithi River Silt Scam: अभिनेता डिनो मोरिया अब पूरी तरह मुसीबत फंसते नज़र आ रहे है। दरअसल मीठी नदी से गाद घोटाला मामले में पुलिस ने उन्हे उनके घर से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि साल 2017 से 2021 के बीच मीठी नदी से गाद निकालने के लिए दिए गए कॉन्ट्रैक्ट में घोटाला हुआ है। पुलिस जब इस मामले की जांच कर रही थी, तभी पता चला कि एक्टर डिनो मोरिया इकोनॉमिक ऑफेंस विंग की पूछताछ में फंस गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, मीठी नदी गाद घोटाला केस में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पता चला है कि एक्टर डिनो मोरिया को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डिनो मोरिया को मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस के क्राइम ब्रांच हॉल में पूछताछ के लिए पेश किया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि वह अगले 5 से 8 मिनट में पूछताछ के लिए पेश होंगे।
इकोनॉमिक ऑफेंस विंग आज मीठी नदी सिल्ट स्कैम केस में पूरे दिन जांच करेगी। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने यह कार्रवाई जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेश प्रधान के गाइडेंस में की है। इस बीच, BJP MLA नितेश राणे के मीठी नदी सिल्ट स्कैम और दिशा सालियान केस में डिनो मोरिया पर लगातार आरोप लगाने से, सबका ध्यान इस बात पर है कि मीठी नदी सिल्ट स्कैम की जांच से क्या सामने आएगा।
अभिनेता डिनो मोरिया के आदित्य ठाकरे से पुराने और अच्छे सबंध होने की चर्चाएं कई बार सामने आई है। साथ हीं दिशा सालियान मामले में भी आदित्य ठाकरे के साथ डिनो मोरिया का नाम आगे आया है। सीबीआई ने अब इस मामले में ऐसी धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज की है, जिनमें हत्या, गैंगरेप, आपराधिक साजिश, सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।