Dharavi में मामूली विवाद बना खतरनाक हमला, धारावी में असामाजिक तत्वों का आतंक
Dharavi Gang Attack: मुंबई के धारावी में मामूली कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई।बुजुर्ग दंपति समेत कई लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों के बढ़ते आतंक और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dharavi Violence Elderly Attack: पिछले सोमवार को धारावी के एमएल वाडी इलाके में मेडिकल शॉप पर दवा लेने के लिए की गई एक सामान्य सी यात्रा, एक भयानक रात में बदल गई। यहां एक हिंसक भीड़ के हमले में कई लोग घायल हो गए और इलाके के लोग दहशत में आ गए।
रात करीब 10 बजे एक बुजुर्ग युगल पास के एक क्लिनिक से दवा लेने के लिए बाहर निकला। लेकिन किसी बात पर युवाओं के एक समूह के साथ उनकी कहासुनी हुई और कुछ ही मिनटों में तनाव बढ़ गया और भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क किनारे की यह मामूली बहस एक बड़ी हिंसक झड़प में बदल गई।
अवैध कामों में लिप्त असामाजिक तत्व
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति तब और भी ज्यादा खतरनाक हो गई, जब हथियारबंद युवाओं के एक समूह ने उस बुजुर्ग जोड़े और उनके समुदाय के अन्य लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
मां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए
महाराष्ट्र के ST डिपो का होगा PPP मॉडल पर पुनर्विकास, CM फडणवीस ने तैयार करने को कहा मास्टर प्लान
घायलों को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि हमलावर उस समूह का हिस्सा हैं, जो इस इलाके में अक्सर आवारागर्दी करता है और कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कामों में लिप्त रहते हैं। अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एक स्थानीय निवासी ने बताया कि ये लोग बेखौफ होकर घूमते हैं।
Dharavi की तंग गलियां पुलिस के लिए बाधक
विशेषज्ञों का कहना है कि धारावी का सधन ढांचा और तंग गलियां अक्सर सुरक्षा एजेंसियों के लिए तेजी से कार्रवाई करना मुश्किल बना देती है, जिससे अपराधियों को बढ़त मिल जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हम इन अपराधियों और उनकी धमकियों से तंग आ चुके हैं, जिनकी वजह से हमें डर के साए में जीना पड़ता है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में भ्रष्टाचार के आंकड़े चौंकाने वाले: महसूल विभाग सबसे आगे; 3 महीनों में 183 FIR, 262 गिरफ्तार
जब तक धारावी का पूरी तरह से पुनर्विकास नहीं हो जाता, तब तक इन असामाजिक तत्वों से छुटकारा पाना नामुमकिन है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद, ये असामाजिक तत्व झुग्गियों की भूलभुलैया में कहीं गायब हो जाते हैं और कुछ दिन बाद फिर सक्रिय हो जाते हैं।
