मुंबई में दिल दहला देने वाली वारदात: फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की निर्मम हत्या
Mumbai Crime Shocking Incident Dharavi: मुंबई के धारावी में माचिस देने से इनकार करने पर तीन नाबालिगों ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
क्राइम न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Dharavi Murder Minor Kills Man Over Matchbox: मुंबई के धारावी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ महज माचिस देने से इनकार करने पर तीन नाबालिगों ने फुटपाथ पर सो रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी।
धारावी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। घटना सुबह की है। गश्त के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर संगीता माने को सायन-बांद्रा लिंक रोड पर टी-जंक्शन के पास एक व्यक्ति लहूलुहान और बेहोश हालत में मिला था।
मृतक के सिर, कान और आंखों पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सायन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, मौत का कारण किसी भारी वस्तु से सिर पर किया गया जोरदार प्रहार था।
सम्बंधित ख़बरें
सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान, 27 गांवों की पानी समस्या खत्म करने के लिए 100 करोड़ मंजूर
महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाएं फिर शुरू करने की मांग, एसोसिएशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र
देवनार डंपिंग ग्राउंड में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना का 80% काम पूरा, 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
गर्मियों में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया टालने की मांग, BMC आयुक्त ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
धारदार हथियार से हमला
पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी नाबालिग नशे के आदी थे। उन्होंने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्त्ति से माचिस मांगी थी और मना करने पर हिंसक हो गए। उन्होंने धारदार हथियार और पास ही पड़े ईंट के टुकडे से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी ईंट बरामद कर ली है।
ये भी पढ़ें :- 28 हजार लंबित मामलों को मिलेगा समाधान, किसानों को मुआवजा जल्द मिलने की उम्मीद
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। एफआईआर के अनुसार, उसने नारंगी जैकेट और सफेद कमीज पहनी थी। धारावी पुलिस ने शुरू में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर निर्मल नगर इलाके से आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस अब मृतक की शिनाख्त करने और मामले की आगे की जांच में जुटी है।
