मुंबई से झारखंड के लिए सीधी ट्रेन सर्विस शुरू, धनबाद-LTT एक्सप्रेस हुई रेगुलर, जानें पूरा शेड्यूल
Dhanbad-LTT Train: झाझारखंड से मुंबई के बीच सीधी रेल सेवा को रेलवे बोर्ड ने नियमित मंजूरी दे दी है। अब धनबाद-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस नए स्टॉपेज और समय सारणी के साथ हर हफ्ते दौड़ेगी। जानें टाइम-टेबल।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
धनबाद-LTT एक्सप्रेस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dhanbad-LTT Express Schedule: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आदिवासी बहुल राज्य झारखंड के बीच सीधा एवं नियमित रेल संपर्क हो रहा है। झारखंड से मुंबई के लिए सोमवार से सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अब नियमित रूप चलेगी। धनबाद-कुर्ला टर्मिनस (13379/13380) के नियमित परिचालन को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।
ये होगी समय सारणी
13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई एक्सप्रेस हर सोमवार को धनबाद से रात 11 बजे चलेगी। 11:25 पर कतरास, 12:03 पर चंद्रपुरा होकर बुधवार दोपहर 1:40 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह 13380 लोकमान्य तिलक मुंबई-धनबाद एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार शाम 4:55 पर शुरू होकर शुक्रवार सुबह 8 बजे धनबाद पहुंचेगी।
धनबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई दोपहर 2:15 के स्थान पर 35 मिनट पहले दोपहर 1:40 पर पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक मुंबई से शाम शाम 5 के बजाय पांच मिनट पहले 4:55 पर खुलेगी। धनबाद से प्रस्थान और आगमन के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: हाईवे पर डीजल की भारी किल्लत, पंप ‘ड्राई’ होने से 140 लीटर ब्लैक में बिक रहा ईंधन; ट्रकर्स में आक्रोश
महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, मामला दर्ज होने पर भी आरोपी फरार; आंदोलन की चेतावनी
अंबाझरी तालाब को जलकुंभी मुक्त करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान, महापौर और मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण
नागपुर मेडिकल में नवीनीकरण का असर: गड़चिरोली की आदिवासी महिला भर्ती के लिए 3 दिन तक भटकी
नासिक रोड समेत चार स्टेशन पर मिला ठहराव
पहले यह स्पेशल ट्रेन बन कर चलती रही। अब इसे नियमित रूप से चलाने के निर्णय के बाद ट्रेन का ठहराव महाराष्ट्र में भुसावल के बाद मनमाड व कल्याण में दिया गया था। अब नियमित ट्रेन जलगांव, चालीसगांव, नासिक रोड और इगतपुरी में भी रुकेगी। इससे तीर्थ नगरी नासिक और इगतपुरी जैसे हिल स्टेशन तक पहुंचने की राह आसान होगी।
39 घंटे की यात्रा में इन स्टेशनों पर स्टॉपेज
धनबाद से चल कर लगभग 39 घंटे में मुंबई पहुंचने वाली ट्रेन धनबाद से चलने के बाद कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, लातेहार, डालटनगंज और गढ़वा रोड जंक्शन से आगे बढ़ते हुए रेनुकूट,ओबरा डैम, सिंगरौली, महदेइया, बरगवां, ब्योहारी खन्ना बंजारी, कटनी साउथ, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी,खंडवा जंक्शन होते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद भुसावल जंक्शन, जलगांव, चालिसगांव, मनमाड नासिक, इगतपुरी और कल्याण जंक्शन पर रुकेगी, अंतिम स्टेशन एलटीटी होगा।
यह भी पढ़ें:- राज्यसभा में शपथ ग्रहण: व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार, सावित्रीबाई फुले के अवतार में दिखीं ज्योती वाघमारे, देखे
ट्रेन नियमित होने से पलामू और गढ़वा के यात्रियों के लिए भी बड़ा लाभ होगा। यहां से मजदूरों, छात्रों और व्यापारियों को मुंबई आना-जाना आसान हो जाएगा। अब डालटनगंज और गढ़वा रोड से लोग बिना ट्रेन बदले सीधे मुंबई का सफर कर सकेंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
पलामू के डाल्टनगंज व गढ़वा रोड से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। क्षेत्रीय सांसद विष्णु दयाल राम ने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्रालय से कई बार आग्रह कर इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की मांग उठाई थी। अब इस ट्रेन के नियमित परिचालन से पलामू, गढ़वा सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधे मुंबई तक सफर करने की सुविधा मिलेगी।
