‘ना’ मतलब ‘ना’! अब पायलट पर मनमर्जी नहीं चला सकते VVIP, DGCA ने जारी की नई गाइडलाइन
DGCA VIP Flight Guidelines:अब पायलट पर मनमर्जी नहीं चला पाएंगे वीआईपी! डीजीसीए ने जारी किए सख्त नियम। बारामती हादसे के बाद फ्लाइट क्रू की सुरक्षा और अनुभव पर बड़ा फैसला।
- Written By: प्रिया जैस
डीजीसीए के नए नियम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
VVIP Helicopter Operations: वीआईपी और वीवीआईपी (जैसे मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि) को ले जाने वाले नॉन-शेड्यूल्ड विमान और हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। डीजीसीए ने साफ कहा है कि फ्लाइट क्रू पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला जाए, ताकि सुरक्षा से समझौता न हो।
वीआईपी की जरूरत के नाम पर आखिरी वक्त में होने वाले बदलाव सीधे क्रू से नहीं, सिर्फ ऑपरेटर्स मैनेजमेंट के जरिए ही कराए जाएं। मौसम से जुड़े नियमों का पालन करना होगा। नई गाइडलाइन में ध्यान रखा गया है कि वीआईपी मूवमेंट के चक्कर में पायलट थकावट का शिकार न हों।
अब अगर कोई नेता दबाव डालता है, तो पायलट सीधे मना कर सकता है और उसकी जवाबदेही ‘मैनेजमेंट’ की होगी, न कि व्यक्तिगत पायलट की। दरअसल, 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में अजीत पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से डीजीसीए ने वीआईपी मूवमेंट्स को लेकर नियमों में बदलाव किया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में रोज 6 किसान दे रहे जान; रोहित पवार ने कर्जमाफी पर सरकार को घेरा, उद्धव ठाकरे पर कही ये बात
’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
NEET पेपर लीक पर री-एग्जाम, तो सांसद लीक होने पर री-इलेक्शन क्यों नहीं? रोहित पवार का सरकार पर तीखा तंज
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 6 महीने में 73 हजार शिकायतों का समाधान, MoCA की नई व्यवस्था हुई कारगर
DGCA के नए नियम
- पायलट और क्रू पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा।
- वीआईपी की मांग पर आखिरी समय में बदलाव सीधे पायलट से नहीं बल्कि कंपनी मैनेजमेंट के जरिए होंगे।
- विमान उड़ाने वाले पायलट के पास कम से कम 3,000 घंटे का अनुभव होना चाहिए। हेलीकॉप्टर पायलट के लिए कम से कम 2,000 घंटे का अनुभव जरूरी है।
- हर ऑपरेटर को एक जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त करना होगा। वही व्यक्ति सभी नियमों के पालन के लिए जिम्मेदार होगा।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में उद्योगों को लगा ‘440 वोल्ट’ का झटका! ₹11 यूनिट हुई बिजली, VIA ने जताया कड़ा विरोध
रोहित पवार के 5 आरोप
- लॉग बुक में फेरबदलः विमान के आधिकारिक उड़ान घंटे 4,915 बताये गए, जबकि वास्तविक उड़ान 8,000 घंटे से अधिक थी।
- हवामान उल्लंघन: कम दृश्यता में लैंडिंग की अनुमति दी गई।
- पायलट बदलाव: अंतिम समय में क्रू बदलकर सुमित कपूर को पायलट बनाया गया।
- विमान पॉलिसी: हादसे से कुछ समय पहले पायलट सुमित कपूर के नाम पर इंश्योरेंस पॉलिसी ली गई।
- पायलट का बैकग्राउंडः सुमित कपूर पहले शराब पीने के कारण निलंबित रह चुके थे।
