

Devendra Fadnavis Water Conservation: एल नीनो के मद्देनजर पानी बचाने और जलयुक्त शिवार अभियान 2.0 के तहत काम युद्धस्तर पर काम पूरे किए जाएं।
साथ ही, जिन जगहों पर ग्राउंडवाटर लेवल कम हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम करके ग्राउंडवाटर लेवल बढ़ाने की कोशिश की जाए।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह निर्देश शुक्रवार को अपने सरकारी आवास वर्षा पर मृद व जलसंधारण यानी मिट्टी और पानी की रक्षा करने वाले विभाग की समीक्षा मीटिंग में दिए।
इस मौके इस इस विभाग के मंत्री संजय राठौड़, सेक्रेटरी जितेंद्र पापलकर, मुख्यमंत्री ऑफिस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ श्रीकर परदेशी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एल नीनो के बैकग्राउंड में ग्राउंड वाटर लेवल बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए पानी बचाने और जलयुक्त शिवार के कामों को प्राथमिकता देकर उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।
साथ ही, जलयुक्त शिवार 2.0 के तहत शामिल गांवों में मरम्मत के कामों की जरूरत को देखते हुए, इन कामों को प्लान में शामिल करके तुरंत पूरा किया जाना चाहिए, जलयुक्त में राज्य लेवल के प्लान 15 मई से पहले मंजूर किए जाने चाहिए। साथ ही, जिलों को रिवाइज्ड प्लान देकर काम में तेजी लाई जानी चाहिए। जिन गांवों में जलयुक्त शिवार के काम हो चुके हैं, उनके बाहर के 10 परसेंट काम भी प्राथमिकता पर किए जाने चाहिए।
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की 'विकसित भारत जी राम जी' स्कीम में पानी बचाने के कामों पर जौर दिया गया है। इसका फायदा उठाते हुए राज्य में पानी बचाने के काम पूरे किए जाने चाहिए। पानी बचाने के काम के तहत नालों को गहरा करने का काम करते समय, नालों में दोबारा गाद जमा होने से रोकने के लिए बास लगाए जाने चाहिए।
विदर्भ में मालगुजारी झीलों की मरम्मत का काम जून महीने में पूरा करने का प्लान बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत फंड बढ़ाने के लिए वह खुद केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे।' अल नीनी' नामक जलवायु घटना के कारण इस साल मानसून के दौरान कम बारिश होने की संभावना है। मार्च और अप्रैल के दौरान मुंबई में तापमान में हुई भारी वृद्धि के कारण जलाशयों से पानी का वाष्पीकरण भी काफी बढ़ गया है।