कांग्रेस एक डूबता जहाज… CM फडणवीस का विपक्ष पर तीखा तंज; PM मोदी को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Devendra Fadnavis Slams Congress: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए विपक्ष के विलय के सुझावों पर निशाना साधा है। साथ ही पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की तारीफ की।
- Written By: आकाश मसने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
CM Devendra Fadnavis Praised PM Modi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर उनकी तारीफ की और कहा कि मोदी सिर्फ सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नहीं बल्कि दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाने वाले सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए उसे डूबता जहाज बताया।
डूबते जहाज पर कोई कदम नहीं रखता: फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस एक ‘डूबता जहाज’ है और उन्हें नहीं लगता कि कोई भी विपक्षी दल इस पर सवार होना चाहेगा। उन्होंने यह टिप्पणी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के कांग्रेस में विलय को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के एकजुट होने से भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से अधिक गुंजाइश बनेगी।
CM फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और डूबते हुए जहाज पर कोई कदम नहीं रखता। लेकिन अगर कोई ऐसा करता है, तो हमारा कुछ भी नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वेट एंड वॉच का रुख अपनाया है। अगर विपक्षी दल डूबते जहाज कांग्रेस में शामिल भी हो जाते हैं, तो हमारे लिए राजनीतिक तौर पर और गुंजाइश बनेगी।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के 6 महीने बाद ही BMC की नई इमारत की खुली पोल: जोगेश्वरी वार्ड ऑफिस में गिरी फॉल्स सीलिंग, टपका पानी
अमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू, हेल्मेट और नशामुक्ति पर विशेष जोर
यवतमाल में 73 प्रतिशत बुआई पूरी पर CIBIL स्कोर के फेर में अटका फसल ऋण, निजी कर्जदारों के भरोसे किसान
नागपुर में ‘मिशन मुक्ति’ के दावे हुए हवा-हवाई; प्रमुख चौराहों पर भिखारियों का जमावड़ा, प्रशासन की अनदेखी जारी
12 वर्ष विश्वासाची, विकासाची, जन-कल्याणाची LIVE | पत्रकार परिषद 🕛 दु. १२.०४ वा. | १२-६-२०२६📍मुंबई. @BJP4Maharashtra#Maharashtra #Mumbai #PressConference https://t.co/MkrlXQc89o — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 12, 2026
संजय राउत ने दिया था विलय का सुझाव
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सुझाव दिया था कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) जैसे दल, जिनकी स्थापना उसके नेताओं ने कांग्रेस से अलग होने के बाद की, उन्हें फिर से कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए ताकि भाजपा का मजबूत विकल्प तैयार किया जा सके। राउत ने गुरुवार को कहा कि एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार को छोटी पार्टियों का कांग्रेस में विलय कराने की पहल करनी चाहिए।
मोदी सबसे बेहतरीन काम करने वाले प्रधानमंत्री: फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर बदल दी है और हर क्षेत्र में बदलाव लाए हैं। फडणवीस ने देश के सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि का महत्व सिर्फ उनके कार्यकाल की अवधि में नहीं बल्कि उस दौरान लाए गए बदलावों में है।
जनकल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक प्रगति का दिया हवाला
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और 80 करोड़ नागरिकों को खाद्य सुरक्षा दी है। उन्होंने पीएम-किसान, आयुष्मान भारत, जन धन योजना, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी कार्यक्रम जैसी कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में अनाथ और बेसहारा बच्चों को मिलेंगे 2500 महीना, जानिए बालसंगोपन योजना की पूरी प्रक्रिया
भारत बनेगा 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी
CM फडणवीस ने कहा कि वैश्विक मंदी को लेकर कुछ लोगों की चिंताओं के बावजूद भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग मंदी की बातें करते रहे लेकिन इस साल भारत की विकास दर दुनिया में सबसे ज्यादा है। आज भी भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने यह भी कहा कि देश तेजी से 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।
