महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्सः सोशल मीडिया)
CM Devendra Fadnavis Statement On Non Marathi Speaking People: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि मुंबई में मराठी न बोलने वाले लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कुछ लोग (मनसे ) पब्लिसिटी के लिए उत्तर भारतीय लोगों को टारगेट करते हैं।
मुख्यमंत्री ने यह बात एक निजी चैनल से बातचीत में कही। उन्होंने यूबीटी और मनसे जैसी पार्टियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुंबई में रहने वाले नॉर्थ इंडियंस की यह तीसरी पीढ़ी है, वे अपने खाने-पीने की आदतों, कल्चर और त्योहारों से पूरी तरह मुंबईकर हैं।
मनसे पब्लिसिटी स्टंट के लिए कैब और ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को टारगेट करती है। लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर भारतीयों को किसी से डरने की कोई जरुरत नहीं है।
सीएम फडणवीस ने मुंबई में ट्रैफिक की दिक्कतों के बारे में कहा कि हमने पांच साल में मुंबई में 437 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क शुरू किया है। दिल्ली को इसके लिए 20 साल लगे। हमारी सरकार मुंबई मैं रोड कनेक्टिविटी और बेस्ट बस सर्विस को बढ़ाने और लोकल ट्रेन नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए भी काम कर रही है, जिसे मुंबई की लाइफलाइन माना जाता है।
ये भी पढ़ें :- कोल्हापुर ACB की DYSP वैष्णवी पाटिल की कार का भीषण एक्सीडेंट, 2 की मौत
हम सबअर्बन रेलवे में मेट्रो जैसे एसी कम्पार्टमेंट और सिंगल टिकट प्लान ला रहे है। हम मुंबई के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह से इंटीग्रेट कर रहे हैं। हम वेस्ट मैनेजमेंट और एयर क्वालिटी पर भी काम कर रहे है। महायुति में चल रहे खटपट पर सीएम ने कहा कि हम एक स्टेबल अलायंस में है। पाच साल तक साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे अवसर अपने पोते से मिलने दिल्ली जाते है।