अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो… सीएम फडणवीस ने राहुल को दी खुली चुनौती, भगौड़ापन छोड़ने की दी सलाह
Devendra Fadnavis Slams Rahul Gandhi: नीट विवाद पर महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने राहुल गांधी को भगौड़ापन छोड़कर संसद में आकर चर्चा करने की सलाह दी है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
देवेंद्र फडणवीस और राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Challenges Rahul Gandhi: NEET परीक्षा में कथित धांधली को लेकर देश में मचे सियासी घमासान के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष और विशेष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने राहुल गांधी को भगोड़ा की संज्ञा देते हुए खुली चुनौती दी है कि वे छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करना बंद करें और अगर उनमें हिम्मत है, तो संसद में आकर इस मुद्दे पर चर्चा करें।
देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे सचमुच छात्रों का भला चाहते हैं और लोकतंत्र व संविधान में विश्वास रखते हैं, तो उन्हें संसद के मंच का उपयोग करना चाहिए। फडणवीस ने आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा से इसलिए भाग रहा है क्योंकि उन्हें डर है कि उनकी अपनी पोल खुल जाएगी।
सीएम फडणवीस ने विपक्ष को दिखाया आईना
उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों को आईना दिखाते हुए कुछ प्रमुख राज्यों के उदाहरण दिए
सम्बंधित ख़बरें
मोदी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET पेपर लीक मामले में संजीव कुमार को CBI से मिल गई क्लीन चिट
हर वारकरी ही VIP: आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में विठ्ठल दर्शन के लिए खास सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल
14 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 9 हजार को रोजगार-स्वरोजगार का अवसर
बैग में ड्रग्स रख कर अंदर कर दूंगा, प्रोटेस्ट में छात्रों को फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड
- कर्नाटक और तेलंगाना: इनके शासन में पेपर लीक के मामले सामने आए।
- राजस्थान: कांग्रेस शासन के दौरान यहां आठ बार पेपर लीक हुए।
- पंजाब: आप सरकार के दौरान कम से कम तीन बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं।
फडणवीस ने कड़े शब्दों में कहा, छात्रों के भविष्य के साथ राजनीति करना बंद कीजिए। अगर आपके पास सवाल हैं, तो जवाब मांगिए, और सुझाव हैं, तो सरकार को उन पर अमल करने के लिए मजबूर कीजिए।
यूपीए बनाम मोदी सरकार: बजट और नीतियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचाव में उतरते हुए फडणवीस ने आंकड़ों के जरिए यूपीए और वर्तमान सरकार की तुलना की। उन्होंने बताया कि जहां यूपीए सरकार के समय शिक्षा का बजट मात्र ₹8000 करोड़ हुआ करता था, वहीं मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹1 लाख 39 हजार करोड़ तक पहुंचा दिया है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले पर बेहद सख्त है। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सजा का प्रावधान किया गया है, नीट की री-एग्जाम बिना किसी बाधा के पूरी कर ली गई है, जिससे भविष्य के रास्ते खुले हैं और देश में आईआईटी और एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का विस्तार हुआ है।
मैं राहुल गांधी इनको चुनौती देता हूं कि यदि उनमें हिम्मत है, यदि वे सचमुच विद्यार्थियों का हित चाहते हैं, लोकतंत्र को मानते हैं और संविधान में विश्वास करते हैं, तो वे इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करें। (मुंबई | 23-7-2026)#Maharashtra #Mumbai pic.twitter.com/bDR3IPdkNv — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 23, 2026
ठाकरे और रील बनाने वाले सेलिब्रिटीज पर वार
उद्धव ठाकरे के आंदोलन में कूदने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा कि वे केवल अपनी खिसकती हुई राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि महाराष्ट्र का सबसे बड़ा टीईटी घोटाला उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए हुआ था, जिसमें उनके मंत्री तक लिप्त पाए गए थे।
वहीं, छात्रों के समर्थन में आ रहे सेलिब्रिटीज पर भी फडणवीस ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जहां कुछ सेलिब्रिटी अच्छे मन से आ रहे हैं, वहीं कई लोग केवल रील बनाने और पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए छात्रों का सहारा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बैग में ड्रग्स रख कर अंदर कर दूंगा, प्रोटेस्ट में छात्रों को फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड
वायरल वीडियो पर सख्त रुख
मुंबई में पुलिसकर्मी द्वारा छात्रों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने वाले वीडियो पर फडणवीस ने साफ कहा कि सरकार ऐसी हरकतों की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने पुष्टि की कि उस पुलिसकर्मी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की सत्यता की जांच जारी है।
फडणवीस के इस कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार नीट मामले में रक्षात्मक होने के बजाय अब विपक्ष के पिछले रिकॉर्ड को लेकर आक्रामक मोड में आ गई है। अब देखना यह है कि राहुल गांधी इस चुनौती को स्वीकार कर संसद में चर्चा के लिए सामने आते हैं या नहीं।
