दहिसर में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, एकनाथ शिंदे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Dahisar में डेढ़ साल की बच्ची के अपहरण और अत्याचार के मामले में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। बच्ची का इलाज मुंबई के नायर अस्पताल में जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया )
Dahisar Child Assualt Case: मुंबई के दहिसर इलाके में डेढ़ साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।
दहिसर रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर रहने वाली बच्ची को अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से अगवा कर उसके साथ अत्याचार किया और बाद में मछली मार्केट के पास कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है।
परिवार, जो फूल बेचकर गुजर-बसर करता है, ने दहिसर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में बरामद किया और पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उसे नायर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। सर्जरी के बाद बच्ची का इलाज इंटेंसिव केयर यूनिट में जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
शिंदे ने दिए सख्त निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस आयुक्त को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल प्रशासन को बच्ची के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ें :- धाराशिव में कांग्रेस-शिवसेना कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, छह घायल
शाइना एनसी की प्रतिक्रिया
घटना की जानकारी एक सोशल वर्कर के माध्यम से मिलने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी ने उपमुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग यह समझते हैं कि वे कमजोर वर्गों पर अत्याचार कर बच सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और क्षेत्र में जांच जारी है।
