Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत बनी फेवरेट, 8 महीनों में बना यात्रियों का रिकॉर्ड! जानें क्या है टाइमिंग

Vande Bharat Express: CSMT-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बन गई है। 8 महीनों में 5.83 लाख यात्रियों ने सफर किया, जिससे यह सबसे अधिक लोकप्रिय वंदे भारत ट्रेन साबित हुई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Dec 24, 2025 | 03:54 PM

वंदे भारत एक्सप्रेस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

CSMT Solapur Vande Bharat Express: मध्य रेलवे मार्ग पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से सोलापुर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों की सबसे अधिक पसंदीदा ट्रेन बन गई है। अप्रैल से नवंबर तक बीते 8 महीनों में कुल 5 लाख 83 हजार यात्रियों ने सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा की है। इसके बाद मुंबई-शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस दूसरे स्थान पर रही, जिसमें 4 लाख 5 हजार 484 यात्रियों ने सफर किया।

भारतीय रेलवे ने तेज रफ्तार के साथ यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण किया है। फरवरी 2023 में मुंबई से शिडी और सोलापुर जैसे ऐतिहासिक व धार्मिक शहरों को जोड़ने के लिए एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई थी। इन दोनों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएसएमटी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तभी से इन ट्रेनों को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसके बाद सीएसएमटी-मडगांव (गोवा) और पिछले वर्ष सीएसएमटी-जालना के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई। सीएसएमटी-जालना वंदे भारत का विस्तार नांदेड़ तक किया गया है।

यात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड

सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से मुंबई, पुणे और सोलापुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। यह ट्रेन तेज और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करती है, जिससे यात्रियों का समय बचता है। सुविधाजनक समय सारिणी के कारण यह व्यावसायिक और निजी यात्रियों दोनों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

6 माह में उखड़ा कोसंबी-बकी-मेंडकी मार्ग, ग्रामीणों ने संबंधित अभियंता के वेतन से कटौती की मांग

अमरावती पुलिस भर्ती: बीड की घटना के बाद समय में बड़ा बदलाव; अब सुबह 4 बजे होगी रिपोर्टिंग

मुंबई की पहली ‘म्यूजिकल रोड’ पर सियासी बवाल! अमित ठाकरे बोले- ‘जय हो’ नहीं, ‘गरजा महाराष्ट्र माझा’ बजना चाहिए

Gondia News: स्वच्छता गायब, सिर्फ मुनाफे पर ध्यान, फुटपाथों पर संचालित खाद्य दुकानों का कोई रिकॉर्ड नहीं

विशेष रूप से डिब्बों की संख्या बढ़ने से अधिक यात्रियों को लाभ मिला है। वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑन-बोर्ड वाई-फाई इन्फोटेनमेंट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आकर्षक इंटीरियर, टच-फ्री सुविधाओं वाले बायो-वैक्यूम टॉयलेट, डिफ्यूज्ड एलईडी लाइटिंग, हर सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट और व्यक्तिगत टच-आधारित रीडिंग लाइट की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने कर दिया खेला, वंचित के साथ मिलाया हाथ, ठाकरे बंधुओं के ऐलान से पहले ही MVA में फूट!

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रमुख जानकारी

  • ट्रेन नंबर: 22225 (CSMT – सोलापुर) और 22226 (सोलापुर – CSMT)
  • रूट: मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से सोलापुर जंक्शन (SUR) और इसके विपरीत
  • संचालन: बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन
  • यात्रा का समय: लगभग 6 घंटे 35 मिनट (455 किमी)
  • स्टॉप (मुंबई से सोलापुर): दादर, कल्याण, पुणे, कुर्डुवाड़ी
  • 22225 (CSMT – सोलापुर): CSMT से शाम 4:05 बजे निकलती है और रात 10:40 बजे सोलापुर पहुंचती है।
  • 22226 (सोलापुर – CSMT): सोलापुर से सुबह 6:05 बजे निकलती है और दोपहर 12:35 बजे CSMT पहुंचती है।

Csmt solapur vande bharat schedule most popular train passenger record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 03:54 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Solapur
  • Vande Bharat Express

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.