Maharashtra: अंगड़िया लूटकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी कैलाश सूर्यवंशी दबोचा गया
Angadia robbery Mumbai: CSMT सोना चोरी और गोलीबारी मामले में एमआरए मार्ग पुलिस ने एक साल से फरार मुख्य आरोपी कैलाश सूर्यवंशी को रायगढ़ के नेरल से गिरफ्तार किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: एमआरए मार्ग पुलिस ने सनसनीखेज सीएसएमटी सोने की चोरी और गोलीबारी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 54 वर्षीय कैलाश मथुरा सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जिसे रायगढ़ जिले के नेरल इलाके से पकड़ा गया। यह वारदात रात करीब 10:30 बजे हुई थी, जब एक अंगड़िया व्यापारी के तीन कर्मचारी 47 लाख रुपये नकद लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान चार हथियारबंद बदमाशों ने उनका पीछा किया और बैग छीनने की कोशिश की। जब बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके, तो उन्होंने फायरिंग कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
Screen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
अजित पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
गोली लगने से युवक घायल
गोलीबारी की इस घटना में शिकायतकर्ता का भतीजा घायल हो गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और इसे संगठित अपराध मानते हुए कड़ी धाराएं लगाईं।
मकोका समेत गंभीर धाराएं लागू
इस संगठित लूटकांड में भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के साथ-साथ मुंबई पुलिस अधिनियम और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पहले ही पकड़े जा चुके हैं अन्य आरोपी
पुलिस इससे पहले इस मामले में किरण धनावडे, हारून नूर मोहम्मद मड़िया और मास्टरमाइंड जावेद मजीद शेख को जनवरी–फरवरी 2025 के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है।
ठिकाने बदलकर छिपा था आरोपी
जांच में सामने आया है कि कैलाश सूर्यवंशी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। वह उल्हासनगर, विठ्ठलवाड़ी, शहाड और नेरल के बीच छिपकर रह रहा था।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: 10 हजार फर्जी सिम सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, विदेश तक नेटवर्क
आगे की जांच जारी
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे गिरोह की भूमिका और लूट की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और अहम खुलासे होने की संभावना है।
