Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: सदन में चर्चा का विषय बना गौहत्या बंदी कानून, विधायक दटके ने की कठोर कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने राज्य में गौहत्या बंदी कानून का सख्ती से पालन की मांग उठाई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 07, 2025 | 08:55 PM

सदन में चर्चा का विषय बना गौहत्या बंदी कानून। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने राज्य में गौहत्या बंदी कानून का सख्ती से पालन की मांग उठाई। प्वॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत मुद्दा रखते हुए उन्होंने कहा कि गौहत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। नागपुर में गौहत्या और अवैध गौमांस तस्करी की बढ़ती घटनाओं को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि हर दिन 20 से 30 गायों को काटा जा रहा है। कुछ दिन पहले एक इलाके में सड़कों पर गौमांस पाया गया था। बजरंग दल के कार्यकर्ता गौहत्या का खुलासा करते रहते हैं लेकिन कानून का सख्ती से पालन न होने के कारण गौ हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाती। विधायक दटके ने कहा कि ये घटनाएं महाराष्ट्र में गौहत्या विरोधी कानून के बावजूद हो रही हैं, जो चिंता का विषय है।

गौहत्या बंदी कानून को सख्ती से लागू

उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर अवैध गौमांस तस्करों और हत्यारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? उन्होंने मांग की कि गौहत्या बंदी कानून को सख्ती से लागू किया जाए। गौहत्या और तस्करी में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। गौशालाओं की सुरक्षा बढ़ाई जाए और गौरक्षा समितियों को सशक्त किया जाए। गौ तस्करी रोकने के लिए विशेष पुलिस बल का गठन किया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai: कोलाबा में निर्दलीय उम्मीदवार का आरोप, स्पीकर राहुल नार्वेकर ने डाला दबाव

BMC Election: ट्रेनिंग से गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, चुनाव आयुक्त के कड़े निर्देश

50 करोड़ के लोन फ्रॉड में ED की कार्रवाई, TGBL के CEO प्रतीक कनकिया गिरफ्तार

नई AQI गाइडलाइन का असर, BKC बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर फिर शुरू हुआ काम

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3 प्रमुख घटनाओं का जिक्र

विधायक दटके ने 3 प्रमुख घटनाओं के बारे में बताते हुए कहा, हृदय विदारक पहली घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 8 फरवरी 2025 को गुजरवाड़ी परशुराम मंदिर (मध्य नागपुर) के पास 15 गौ-माताओं को जिंदा जलाने की घटना घटी। दूसरी वारदात 22 फरवरी 2025 को बेसा पॉवर हाउस के पास स्थित लकी चिकन सेंटर (दक्षिण नागपुर) में 15 बोरियों में गौमांस बरामद हुआ था। इसके अलावा, 4 गर्भवती नंदियों के अवशेष भी पाए गए थे। इस मामले में सक्करदरा पुलिस थाना के अंतर्गत जांच चल रही है। तीसरी घटना 4 मार्च 2025 को ताजबाग के पास स्थित सूतगिरणी परिसर (सक्करदरा क्षेत्र) में 20 गौ-माताओं के अवशेष मिलने की घटना सामने आई। यह मामला भी सक्करदरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।

जनता के बीच आक्रोश

विधायक दटके ने यह भी कहा कि हिंदू आस्था से जुड़ी गौमाता की हत्या न केवल धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाती है बल्कि यह एक गंभीर अपराध भी है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगते हुए कहा कि अगर जल्द ही कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता के बीच आक्रोश बढ़ सकता है। गौहत्या की बढ़ती घटनाओं से हिंदू संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों में रोष व्याप्त है। कई संगठनों ने अवैध बूचड़खानों और तस्करों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा, गौशालाओं को सरकारी सहायता देने और गौरक्षा के लिए प्रभावी नीति बनाने की भी जरूरत बताई गई।

Cow slaughter ban law became a topic of discussion in the house mla datke demanded strict action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2025 | 08:55 PM

Topics:  

  • Cow Slaughter
  • Laws
  • Maharashtra Legislative Assembly Session
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.