Maharashtra Nikaay Chunaav: महायुति से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के साथ चर्चा जारी
Maharashtra Local Body Election: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि स्थानीय चुनावों में पार्टी महायुति से गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस विचारों की लड़ाई लड़ रही है, न कि सत्ता की।
- Written By: अपूर्वा नायक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (सौ. सोशल मीडिया X )
Maharashtra Local Body Election: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव में गठबंधन या समझौते के अधिकार स्थानीय स्तर पर दिए गए हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा पर अडिग है।
यह सत्ता की नहीं, बल्कि विचारों की लड़ाई है। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों और अन्य समान विचारधारा वाले दलों से चर्चा चल रही है, लेकिन सत्ताधारी महायुति के किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा, सपकाल ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस का ध्यान अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने पर केंद्रित है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सपकाल की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की राज्य चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक तिलक भवन, दादर में आयोजित की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, विधान परिषद में कांग्रेस के नेता सतेज (बंटी) पाटिल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य नसीम खान, सांसद रजनीताई पाटिल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व मंत्री विधायक अमित देशमुख, विधायक विश्वजीत कदम समेत कई नेता मौजूद रहे।
राज्य की 246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों में 6,859 सदस्यों और 288 अध्यक्षों के चुनाव के लिए 2 दिसंबर को ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवम्बर हैं।
इंडिया और सहयोगी दलों के साथ गठबंधन
पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते हुए सपकाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन के रूप में चर्चा करने के निर्देश स्थानीय नेतृत्व को दिए गए थे, जिसके अनुसार उन्होंने घटक दलों और स्थानीय समविचारी पार्टियों से चर्चा की है।
वामनराव चटप और राजू शेट्टी की किसान संगठन, महादेव जानकर की पार्टी के साथ चर्चा जारी है, जबकि कुछ जिलों में वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ गठबंधन हो चुका है। मनसे के साथ गठबंधन का कोई प्रस्ताव हमारे पास नहीं आया है।
यह स्पष्ट करते हुए सपकाल ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव अभी घोषित नहीं हुए है, मंगलवार को आरक्षण की घोषणा हुई है। चुनाव की घोषणा होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि गठबंधन करना है या अकेले चुनाव लड़ना है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: वसई-विरार पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के जाल से दो लड़कियां मुक्त
नामांकन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जाए
- सपकाल ने कहा कि राज्य में नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों की घोषणा हो चुकी है। लेकिन नामांकन प्रक्रिया अत्यंत जटिल है।
- यह नामांकन फॉर्म कुल 25 पृष्ठों का है, जिसे ऑनलाइन भरकर उसकी प्रिंट कॉपी ऑफलाइन जमा करनी होती है, ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कई क्षेत्रों में इंटरनेट और सर्वर डाउन की समस्याएं आती है।
- इसलिए विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह यह प्रक्रिया सरल की जाए और उम्मीदवारी को ऑफलाइन तरीके से फॉर्म भरने की अनुमति दी जाए इस संबंध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग की पत्र भेजा है।
