Mumbai: उधर एक हुए उद्धव-राज…इधर कांग्रेस ने कर लिया नया गठबंधन, BMC चुनाव से पहले नई सियासी चाल
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल मुंबई में होने वाले BMC चुनावों के लिए अपने नए गठबंधन की घोषणा की।
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस और RSP में गठबंधन (सौजन्य-एक्स)
Maharashtra Political Alliance: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए यह दिन बेहद खास होता जा रहा है। बुधवार (24 दिसंबर) को जहां एक ओर ठाकरे बंधुओं ने बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपना नया सियासी दांव खेल दिया है।
ठाकरे बंधुओं के साथ आते ही कांग्रेस ने अपने नए गठबंधन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष महादेव जानकर ने आगामी बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की।
कांग्रेस और RSP ने किया गठबंधन का ऐलान
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति को देखते हुए, साथ मिलकर काम करने पर चर्चा हुई। बीजेपी लोकतंत्र खत्म कर रही है। हमारा विचार है कि बहुजन हिताय बहुजन सुखाय। हम इस विचार के साथ एक साथ आ रहे हैं कि हमें तानाशाही के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
Mumbai, Maharashtra: Congress State President Harshwardhan Sapkal and Rashtriya Samaj Paksha President Mahadev Jankar announced an alliance for the upcoming BMC elections. pic.twitter.com/dB7eRm9mdl — IANS (@ians_india) December 24, 2025
उन्होंने आगे कहा कि हम नगरपालिका और जिला परिषद के चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत और नगर परिषद में भी हमारी मदद की है। हम घोषणा कर रहे हैं कि हम भविष्य में भी साथ मिलकर लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें – जब तक मैं BJP के साथ हूं…ठाकरे बंधु की युति पर अठावले का बड़ा बयान, बताया कौन बनेगा मुंबई का मेयर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “हमें जितने भी आवेदन मिले हैं, उनकी अभी समीक्षा की जा रही है, और पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में चर्चा चल रही है। एक बार यह तय हो जाने के बाद कि कांग्रेस कार्यकर्ता कहाँ से चुनाव लड़ेंगे, दूसरे समान विचारधारा वाले लोगों को भी साथ लाने की कोशिश की जाएगी। यह प्रक्रिया अभी जारी है।”
