सालेकसा में EVM सील टूटी: सपकाल ने चुनाव धांधली का आरोप, कार्रवाई की मांग
Harshwardhan Sapkal ने सालेकसा नगर पंचायत चुनाव में 17 EVM की सील तोड़कर दोबारा मतदान कराने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार को हटाया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने हाल ही में संपन्न हुए नगरपालिका चुनावों में लोकतंत्र के चीर हरण अर्थात धज्जियां उड़ाने का गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि गोंदिया जिले की सालेकसा नगर पंचायत में मतदान समाप्त होने के बाद 17 ईबीएम मशीनों की सील तोड़कर दोबारा वोटिंग कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, लेकिन अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है।
राज्य में 10 साल बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से स्थानीय निकायों के चुनाव हो रहे हैं, लेकिन इन चुनावों में सत्ताधारी पक्ष, प्रशासन और चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया का मजाक बना दिया है। उन्होंने बोगस वोटिंग, दबाव और सभी नियमों को ताक पर रखकर मतदान कराने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
मनोरंजन के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का कड़ा रुख
अहमदाबाद विमान हादसा: पहली बरसी पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विजय रुपाणी को दी श्रद्धांजलि
Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे
महाराष्ट्र में अनाथ और बेसहारा बच्चों को मिलेंगे 2500 महीना, जानिए बालसंगोपन योजना की पूरी प्रक्रिया
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रही है। वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी पर आवाज उठा रही है, लेकिन इसमें कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा।
उन्होंने चुनाव आयोग से अब आंखें खोलने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को तत्काल कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आयोग को टीएन शेषन जैसे अधिकारी कड़े को आवश्यकता है, जो धांधली रोक सके।
ये भी पढ़ें :- Pune Land Scam में नया मोड़, पार्थ पवार पर जांच की आंच तेज होने के संकेत
तहसीलदार को हटाया
- सालेकसा में मतपेटियों की सील खोले जाने का मामला सामने आने के बाद तहसीलदार मोनिका कांबले को निर्वाचन निर्णय अधिकारी पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अर्जुनी मोरगाव के तहसीलदार अनिरुद्ध कांबले की नियुक्ति की गई है।
- 14 को कांग्रेस की देशव्यापी रैली सपकाल ने बताया कि ईवीएम हैकिंग, वोट चोरी और मतदान में चांधली के मुद्दे पर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में देशव्यापी रैली भी आयोजित करने जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों को धोखा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मई से अक्टूबर तक बारिश ने तबाही मवाई। फसते बह गई और किसानों को भारी नुकसान हुआ।
