शनिवार वाड़ा में मुस्लिम महिलाओं के नमाज अदा करने के विरोध,कांग्रेस नेता ने भाजपा का उड़ाया मजाक
Shaniwarwada:कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने सोमवार को कहा कि पुणे के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़े जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वहां गोमूत्र छिड़का गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Updated On:
Oct 20, 2025 | 08:44 PM
कांग्रेस नेता ने भाजपा का उड़ाया मजाक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने सोमवार को कहा कि पुणे के ऐतिहासिक शनिवारवाड़ा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़े जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वहां गोमूत्र छिड़कने की घटना ऐसी है कि इसे सुनकर माथा पकड़ लेना पड़े।
x ऐसी है कि इसे सुनकर माथा पकड़ लेना पड़े। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, सावंत ने कहा कि शनिवार वाड़ा में मस्तानी भी थी। उन्होंने पोस्ट में पूछा, “पेशवा सरदारों ने ही छत्रपति का झंडा उतारकर ‘यूनियन जैक’ फहराया था। अगर वो औरतें ऐसी जगह पर ईश्वर का नाम लें, तो पेट में दर्द होने लगता है। क्या किसी ने आपको वहां बैठकर ध्यान करने से रोका है?”ब्रिटेन के झंडे को ‘यूनियन जैक’ कहा जाता है। सावंत ने कहा कि शनिवार वाडा में पेशवाकालीन दरगाह हैं। उन्होंने बताया कि पेशवाओं को इससे कोई समस्या नहीं थी।
मुस्लिम महिलांनी शनिवार वाड्यात नमाज पठण केले म्हणून भाजपावाल्यांनी गोमूत्र शिंपडले हे पाहून कपाळावर हात मारायची वेळ आली आहे. शनिवार वाडा म्हणजे यांना तीर्थस्थान वाटते का?…
तुम्हाला तीथे जप करत बसायला कोणी अडवले आहे? pic.twitter.com/f8e0PqNqsK — Sachin Sawant सचिन सावंत (@sachin_inc) October 20, 2025
वाड़ा को ही गोमूत्र से धोना चाहिए
युवा पेशवा नारायणराव की नृशंस हत्या का उल्लेख करते हुए सावंत ने कहा कि पुणे के लोग अब भी कहते हैं कि वे वाड़े से “चाचा, मुझे बचाओ” की चीखें सुन सकते हैं। सावंत ने पूछा, “तो, सर्वशक्तिमान (ईश्वर) का नाम लेना अच्छी बात है, आप लोग खुद ‘राम राम’ क्यों नहीं जपते?”कांग्रेस नेता ने कहा, “शनिवार वाड़ा में इतना कुछ हो चुका है कि भाजपाइयों, आपके तर्क के अनुसार, तो पूरे वाड़ा को ही गोमूत्र से धोना चाहिए। इस तरह जनता को भी पता चल जाएगा कि आपकी मानसिकता कितनी पिछड़ी है।”
ये भी पढ़े: शिंदे ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर विपक्ष के ‘ढुलमुल रवैये’ की आलोचना की
गोमूत्र छिड़ककर और प्रार्थना
पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा परिसर में मुस्लिम महिलाओं के एक समूह द्वारा नमाज अदा करने का एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद रविवार को विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। भाजपा की राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी के नेतृत्व में कुछ हिंदू संगठनों ने गोमूत्र छिड़ककर और प्रार्थना कर प्रतीकात्मक रूप से उस स्थान का “शुद्धिकरण” किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
Congress leader mocked bjp for opposing muslim women offering namaz at shaniwarwada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 20, 2025 | 08:44 PM
