मुंबई पुलिस कर रही हर्षवर्धन सपकाल की जासूसी! कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप
Congress News: कांग्रेस ने मुंबई पुलिस पर हर्षवर्धन सपकाल की जासूसी का आरोप लगाया। पुलिस ने सर्वोदय आश्रम में आकर मीडिया और गतिविधियों को लेकर पूछताछ की। भाजपा ने खारिज किया आरोप।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हर्षवर्धन सपकाल (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News: कांग्रेस ने मुंबई पुलिस पर पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल की जासूसी करने का शुक्रवार को आरोप लगाया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने बताया कि गावदेवी पुलिस थाने के कर्मियों ने सर्वोदय आश्रम स्थित सपकाल के कमरे में जाकर धावा बोल दिया, जहां सपकाल मुंबई में प्रवास के दौरान ठहरते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनसे आश्रम परिसर में मीडिया की मौजूदगी और जारी गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी शायद सपकाल को पहचान नहीं पाए।
लोंढे ने पूछा, ‘‘क्या यह जासूसी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस या (मुंबई पुलिस आयुक्त) देवेन भारती के आदेश पर की जा रही है?” राजस्व मंत्री एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जासूसी तो कांग्रेस और महा विकास आघाडी के शासनकाल में हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
यह भी पढ़ें- Reels के पागलपन ने ली जान, ट्रेन के सामने खतरनाक वीडियो बनाते समय कटकर युवक की मौत
बावनकुले ने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र एजेंडा राज्य और उसके लोगों का विकास है… हमारे पास किसी की जासूसी करने का समय नहीं है।” -एजेंसी इनपुट के साथ
