-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Comedian Kunal Kamra Filed A Petition In Bombay High Court Demanding Cancellation Of Fir
फडणवीस की पुलिस के सामने नहीं आना चाहते कुणाल कामरा, खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, कर दी ये बड़ी मांग
- Written By: आकाश मसने
पुलिस ने कामरा को अब तक तीन समन भेजे लेकिन वह अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुए है। अब कामरा इस मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुंच गए है।कामरा ने मुंबई पुलिस के द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।

कुणाल कामरा, बंबई उच्च न्यायालय (सोर्स: सोशल मीडिया)
Comedian Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित रूप से ‘गद्दार’ टिप्पणी को लेकर विवादों में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने कामरा को अब तक तीन समन भेजे लेकिन वह अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुए है। अब कामरा इस मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुंच गए है।
कुणाल कामरा ने बंबई उच्च न्यायालय से मुंबई पुलिस के द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। मिली जानकरी के अनुसार कामरा ने 5 अप्रैल को एफआईआर रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर संविधान से उन्हें मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। इस मामले में जस्टिस सारंग वी. कोतवाल और जस्टिस श्रीराम एम. मोदक की बेंच 21 अप्रैल को सुनवाई करेगी।
पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कामरा
मामले में तीसरी बार समन भेजे जाने के बावजूद कुणाल कामरा शनिवार को फिर से मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। 24 मार्च को पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरुगन पटेल की शिकायत के बाद कामरा के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने जीरो एफआईआर को खार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
मद्रास हाई कोर्ट ने दी थी अग्रिम जमानत
पिछले महीने मद्रास हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मुंबई में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी थी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कामरा ने मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि वह उत्तरी तमिलनाडु के एक जिले का स्थायी निवासी है और उसे डर है कि अगर वह महाराष्ट्र आया तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कोई उस पर हमला कर सकता है। कुणाल कामरा ने कहा था कि उनके खिलाफ की गई शिकायत राजनीति से प्रेरित थी।
वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज करने की मांग
इस बीच, कुणाल कामरा ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर खार पुलिस से उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं, खार पुलिस ने अभी तक कुणाल के इस अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है।
Comedian kunal kamra filed a petition in bombay high court demanding cancellation of fir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











