मुंबई के फाइव स्टार होटल के टेबल पर घूमता दिखा कॉकरोच! डॉक्टर ने VIDEO शेयर कर तुकाराम मुंढे को किया टैग

Cockroach In JW Marriott Mumbai: मुंबई के फाइव स्टार होटल JW Marriott में खाने की टेबल पर कॉकरोच देखने के बाद डॉ. अशोक सेठ ने वीडियो शेयर कर FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे से शिकायत की। पढ़ें पूरी खबर।
cockroach found at jw marriott mumbai table dr ashok seth tags tukaram mundhe
फाइव स्टार होटल में कॉकरोच(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cockroach Found At JW Marriott Mumbai Table Video: मुंबई के सहार स्थित प्रसिद्ध फाइव स्टार होटल JW Marriott के रोमानो रेस्टोरेंट में स्वच्छता के मानकों की अनदेखी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार रात वहां डिनर के लिए पहुंचे फोर्टिस अस्पताल के जाने-माने Cardiologist डॉक्टर अशोक सेठ के खाने के टेबल पर अचानक एक कॉकरोच घूमता हुआ दिखाई दिया।

इस घटना को देखकर टेबल पर मौजूद लोगों की भूख ही गायब हो गई। डॉक्टर अशोक सेठ ने तुरंत इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए महाराष्ट्र के FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे को सीधे टैग कर दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए डॉ. अशोक सेठ ने अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि शनिवार की रात उनके डिनर टेबल पर एक बिनबुलाया छोटा मेहमान आ पहुंचा, जो शायद उनके साथ पिज्जा या पास्ता शेयर करना चाहता था।

हालांकि, डॉक्टर सेठ ने आगे कहा कि इतने बड़े और नामचीन फाइव स्टार होटल के रेस्टोरेंट में इस तरह की घटना घटित होना स्वच्छता और हाइजीन व्यवस्था की एक बहुत बड़ी नाकामी है। टेबल पर कॉकरोच को देखने के बाद उनकी भोजन करने की इच्छा पूरी तरह खत्म हो गई और उनका एक्सपीरियंस बेहद खराब रहा।

cockroach found at jw marriott mumbai table dr ashok seth tags tukaram mundhe
रोजगार भी, सेहत भी! महाराष्ट्र में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए बनेंगे वेंडिंग ज़ोन, तुकाराम मुंढे का ऐलान

मैरियट बॉन्वॉय असिस्ट ने मांगी माफी

डॉक्टर सेठ ने अपनी पोस्ट में इस बात का भी उल्लेख किया कि वर्तमान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करने वाले हॉटेल्स और फूड आउटलेट्स पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी वजह से उन्होंने इस गंभीर मुद्दे को सीधे उनके संज्ञान में लाया है।

सोशल मीडिया पर यह मामला गर्माने और वीडियो वायरल होने के बाद मैरियट बॉन्वॉय असिस्ट की ओर से सार्वजनिक रूप से जवाब जारी किया गया। होटल प्रबंधन ने इस घटना पर गहरा खेद जताते हुए डॉक्टर अशोक सेठ से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com