Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोने के चम्मच के साथ जन्मे लोग क्या जाने 1500 रुपए का महत्व, सीएम एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर प्रहार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को एक बार फिर अपना सवाल दोहराते हुए कहा कि सोने का चम्मच मुंह में लेकर जन्म लेने वाले लोग 1500 रुपए का महत्व कैसे समझ सकते हैं? शांतीब्रह्म ह.भ.प. मारोती महाराज कुरेकर बाबा के 93 वें अभिष्टचिंतन समारोह में सीएम शिंदे ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के नेताओं हमला बोला हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 08, 2024 | 05:58 PM

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को एक बार फिर अपना सवाल दोहराते हुए कहा कि सोने का चम्मच मुंह में लेकर जन्म लेने वाले लोग 1500 रुपए का महत्व कैसे समझ सकते हैं? शांतीब्रह्म ह.भ.प. मारोती महाराज कुरेकर बाबा के 93 वें अभिष्टचिंतन समारोह में सीएम शिंदे ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के नेताओं, खासकर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता व विधायक आदित्य ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अब तक लगभग 600 निर्णय लिए हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर निर्णय ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण’ (लाडली बहन), योजना के नीचे दब गए हैं।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि हमने लाडली बहन योजना शुरू की। कोई योजना ऐसे ही शुरू नहीं कर सकते हैं। इसमें बहुत मेहनत लगती है। कुछ लोग योजना की आलोचना कर रहे हैं। सवाल पूछ रहे हैं कि 1500 रुपए में खरीद रहे हो क्या? क्या आप रिश्वत ले रहे हो? लेकिन मैं एक सामान्य परिवार का लड़का हूं। मैंने अपनी मां को अभाव में गुजारा करते देखा है।

यह भी पढ‍़ें:– राउत ने फडणवीस पर कसा तंज, बोले- 100 जन्म में भी शरद पवार के दिमाग को नहीं पढ‍़ सकते

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मारोती महाराज कुरेकर को शांतिब्रह्म पुरस्कार से सम्मानित किया और बोले कि महाराष्ट्र संतों की भूमि है। कुरेकर बाबा और ढोक महाराज को बधाई। देर से आने के लिए खेद है। आज का कार्यक्रम जीवन में सर्वाधिक खुशी देनेवाला समय है। संत की भक्ति से बढ़कर सौभाग्य क्या है। संत का अधिष्ठान राजनीतिक अधिष्ठान से भी बड़ा है। धर्मवीर आनंद दिघे हर हरिनाम सप्ताह में जाते थे।

2 साल में क्या किया?

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने बीते कई वर्षों से बंद पड़े प्रोजेक्ट शुरू किए। किसानों के लिए 1 रुपये में फसल बीमा जैसी कई योजनाएं लाएं। 2 साल में मैं और क्या करूंगा। मुझे समय देंगे कि नहीं? एकनाथ शिंदे झूठ नहीं बोलते। बाला साहेब ठाकरे कहते थे कि किसी को वचन देने से पहले सौ बार विचार करें। इसलिए हम अपना वादा निभाते हैं। लाडली बहन योजना के लिए अगले एक वर्ष तक का प्रावधान किया है। यह भेंट नियमित रूप से मिलेगी।

यह भी पढ‍़ें:– जयंत पाटिल पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, बोले- शिवाजी महाराज को ‘लुटेरा’ कहना बर्दाश्त नहीं करेंगे

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यदि कोई मेरे पास काम लेकर आता ही है तो फीस लिए बगैर उसका काम करता हूं। मेरी इतनी ही अपेक्षा है कि मेरे पास आया व्यक्ति खाली हाथ न जाए। शपथ विधि के दौरान मैं और देवेंद्र फडणवीस साथ थे यह भी इतिहास है। ऐसा इतिहास रचने के लिए साहस की जरूरत होती है।

Cm eknath shinde attacks the opposition ladli bahna yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2024 | 05:57 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • Eknath Shinde

सम्बंधित ख़बरें

1

पार्टी चिन्ह विवाद पर सुनवाई में देरी, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- न्याय का पहिया इतना धीमा क्यों?

2

दही हांडी के जश्न के बीच एकनाथ शिंदे के साथ बड़ा हादसा, स्टेज गिरा, मची अफरा-तफरी

3

शिंदे की बबीता लड़ रही ठाकरे पैनल से चुनाव! बेस्ट चुनाव में आदित्य को अंधेरे में रखने का आरोप

4

शिंदे का मास्टरस्ट्रोक, निकाय चुनाव से पहले ठाणे में चल दिया बड़ा दांव, 799 करोड़ का दंड किया माफ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.