बंबई उच्च न्यायालय काे मिलेगा नया भवन, CJI चंद्रचूड़ ने रखी आधारशिला रखी
भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में बम्बई उच्च न्यायालय के नए परिसर की आधारशिला रखी। दक्षिण मुंबई में मौजूदा उच्च न्यायालय भवन के पत्थरों को नींव में शामिल किया जाएगा।
- Written By: आकाश मसने
बंबई उच्च न्यायालय के नए परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद सीजेआई चंद्रचूड़, सीएम एकनाथ शिंदे व अन्य (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)
मुंबई: भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में बम्बई उच्च न्यायालय के नए परिसर की आधारशिला रखी। दक्षिण मुंबई में मौजूदा उच्च न्यायालय भवन के पत्थरों को नींव में शामिल किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय समारोह में शामिल हुए।
उच्च न्यायालय के नए परिसर में विशाल अदालत कक्ष, न्यायाधीशों और रजिस्ट्री कर्मियों के लिए कक्ष, एक मध्यस्थता केंद्र, एक सभागार, पुस्तकालय तथा कर्मचारियों, वकीलों और वादियों के लिए अनेक सुविधाएं होंगी। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि 30.16 एकड़ भूमि का कब्जा चरणबद्ध तरीके से उच्च न्यायालय को सौंप दिया जाएगा। उसने कहा कि 4.39 एकड़ की पहली किस्त पहले ही दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें:– अजिंक्य रहाणे को महाराष्ट्र सरकार ने दिया तोहफा, क्रिकेट अकादमी खोलने का सपना होगा साकार
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
सलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
CM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने एक्स पर दी जानकारी
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय चंद्रचूड़ ने प्रस्तावित नए उच्च न्यायालय परिसर का भूमिपूजन, पट्टिका का अनावरण और उद्घाटन किया। नए उच्च न्यायालय परिसर और न्यायाधीशों का ‘लैंड्स एंड’ आवासीय परिसर का पट्टिका का अनावरण व ई-सेवा केंद्र और बॉम्बे डिजिटल लॉ रिपोर्ट (BDLR) का उद्घाटन किया”
🕡 6.35pm | 23-9-2024📍Bandra, Mumbai | संध्या. ६.३५ वा. | २३-९-२०२४📍वांद्रे, मुंबई. 🔸Bhumipoojan of the proposed new High Court Complex, Unveiling of plaques and inauguration at the hands of Hon Chief Justice of India, Dr. Dhananjaya Chandrachud Ji
✅Unveiling of plaques: New… pic.twitter.com/o4we011bOZ — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 23, 2024
बंबई उच्च न्यायालय का इतिहास
बता दें कि 16 अगस्त 1862 को स्थापित बंबई उच्च न्यायालय वर्तमान में फ्लोरा फाउंटेन (हुतात्मा चौक) के पास एक इमारत में स्थित है। अधिकारी ने बताया कि अदालत वहां पर नवंबर 1878 से है। बम्बई उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ मुंबई में, जबकि नागपुर और औरंगाबाद के साथ-साथ गोवा में भी पीठ हैं।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में BJP की चुनावी तैयारी तेज, 24 को अमित शाह तो 26 सितंबर को PM मोदी करेंगे दौरा
बम्बई उच्च न्यायालय का केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव पर भी अधिकार क्षेत्र है। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 94 है, जबकि न्यायाधीशों की वर्तमान संख्या 66 है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
