नवी मुंबई में 295 करोड़ का पानी बिल बकाया, सिडको ने डिफॉल्टर्स पर सख्ती के संकेत दिए
Water Supply Cut Warning CIDCO: नवी मुंबई के सिडको एरिया में पानी बिल का बकाया 295 करोड़ रुपये पहुंच गया है। प्रशासन ने 31 मार्च तक भुगतान नहीं करने वालों की सप्लाई काटने की चेतावनी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सिडको (pic credit; social media)
CIDCO Water Bill Dues: सिडको एरिया में पानी के बिल के बढ़ते बकाए को देखते हुए सिडको प्रशासन ने ग्राहकों से 31 मार्च तक अपने बिल भरने की अपील की है।
साथ ही सिडको ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में पानी का बिल नहीं भरा गया तो पेनाल्टी एक्शन लिया जाएगा और संबंधित की पानी की सप्लाई काट दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार सिडको कॉलोनियों में 30,000 से ज्यादा पानी कनेक्शन होल्डर पर 295 करोड़ रुपये का बकाया है। सिडको एरिया के अलग-अलग नोड और गांवों में सिडको के जरिए पानी सप्लाई किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात मामला: प्रतिभा चाकणकर की ED के सामने पेशी, 2.40 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन पर जवाब तलब
Pune Kondhwa Murder Case: पुणे के कोंढवा में शराब के विवाद में युवक की हत्या, पत्थर मारकर ली जान
पंढरपूर के लिए बड़ी सौगात: 4,000 करोड़ के विकास परियोजना को मंजूरी, जल्द शुरू होगा कॉरिडॉर का काम
Pune Drug Racket: पुणे में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार, 34 लाख का एमडी जब्त
सिडको प्रशासन ने साफ किया है कि इस पानी की सप्लाई को रेगुलर और बिना रुकावट बनाए रखने और मेंटेनेंस और रिपेयर के काम को आसानी से करने के लिए ग्राहकों को समय पर अपने पानी के बिल भरने जरूरी हैं।
बकायेदारों में कई सरकारी कंपनियां भी शामिल
सिडको के जनसंपर्क विभाग ने उन ग्राहकों से अपील की है कि जिनके पानी के बिल बकाया है, वे 31 मार्च से पहले पेमेंट करके सिडको का सहयोग करें, सिडको की डेवलप की गई अलग-अलग कॉलोनियों में करीब 30 हजार पानी कनेक्शन वाले ग्राहकों पर पानी का बिल बकाया है।
इन ग्राहकों पर अब तक करीब 295 करोड़ रुपये बकाया हो चुके हैं। बताया गया कि इन बकायेदारों में कई सरकारी और सेमी-गवर्नमेंट कंपनियां भी शामिल हैं और कहा जा रहा है कि ये बड़े बकायेदार हैं। बार-बार मांग करने के बाद भी कुछ सरकारी और सेमी-गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन अपने पानी के बिल नहीं भर रहे हैं, और बकाया करोड़ों में पहुंच गया है। हालांकि, जो ग्राहक समय पर और ईमानदारी से अपने पानी के बिल भरते है, उनमें इस बात को लेकर नाराजगी है कि सरकारी या सेमी गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन पर बकाया होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- ठाणे के 15 तालाबों में शुरू होगी बोटिंग और फिशिंग, शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनपा ने लिया फैसला
ग्राहक अपने पानी के बिल ऑनलाइन, ऑथराइज्ड कलेक्शन सेंटर या सिडको ऑफिस में भर सकेंगे। प्रशासन ने यह भी अपील की है कि पेमेंट के संबंध में कोई गलती या संदेह होने पर संबंधित सिडको ऑफिस से संपर्क करें।
