- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Cid Will Investigate Badlapur Encounter
बदलापुर एनकाउंटर: CID करेगी मामले की जांच, विपक्ष और आरोपी के पिता ने उठाए हैं सवाल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर यौन शोषण मामले के आरोपी अक्षय शिंदे का सोमवार को एनकाउंटर हो गया। एनकाउंटर को लेकर विपक्ष लगातार राज्य की महायुति सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने एनकाउंटर की जांच की मांग भी की थी। अब इस एनकाउंटर की जांच महाराष्ट्र का अपराध जांच विभाग (CID) करेगा।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर यौन शोषण मामले के आरोपी अक्षय शिंदे का सोमवार को एनकाउंटर हो गया। एनकाउंटर को लेकर विपक्ष लगातार राज्य की महायुति सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने एनकाउंटर की जांच की मांग भी की थी। अब इस एनकाउंटर की जांच महाराष्ट्र का अपराध जांच विभाग (CID) करेगा। अक्षय शिंदे पर बदलापुर के स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप था।
बदलापुर यौन शोषण मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत की जांच महाराष्ट्र का अपराध जांच विभाग (सीआईडी) करेगा। फोरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम ने मंगलवार को उस पुलिस वाहन की जांच की जिसमें शिंदे को सोमवार शाम एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर गोली मारी थी। शिंदे (24) पर ठाणे जिले के बदलापुर शहर के एक स्कूल में दो लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप था।
जवाबी फायरिंग में हुई अक्षय की मौत
बदलापुर के एक स्कूल में अनुबंधित सफाईकर्मी शिंदे को स्कूल के शौचालय में दो लड़कियों का कथित तौर पर यौन शोषण करने के पांच दिन बाद 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी शिंदे को 23 सितंबर की शाम उसकी पूर्व पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में जब पुलिस के एक वाहन में ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन
बदलापुर एनकाउंटर की जांच के लिए महाराष्ट्र की DGP करेंगीं SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
बदलापुर एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, दूसरी FIR दर्ज करने पर लगाई रोक
यह भी पढ़ें:– बदलापुर एनकाउंटर: CM शिंदे का विपक्ष को करारा जवाब, बोले- पहले की फांसी की मांग अब उठा रहे सवाल
घटनास्थल पर जाएगी सीआईडी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चूंकि यह घटना पुलिस हिरासत में मौत से जुड़ी है, इसलिए इसकी जांच महाराष्ट्र सीआईडी करेगी। उन्होंने कहा कि सीआईडी अधिकारियों का एक दल मुंब्रा बाईपास जाएगा जहां यह घटना हुई थी। वे घटना के समय वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज करेंगे।
पुलिस ने बताया कि सीआईडी अधिकारी अक्षय शिंदे के माता-पिता का बयान भी दर्ज करेंगे। शिंदे का शव मंगलवार सुबह ठाणे के कलवा सिविक अस्पताल से पड़ोसी मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:– महायुति में लगेगा MNS का इंजन, सीएम शिंदे और राज ठाकरे की मुलाकात के क्या हैं मायने?
आरोपी के पिता ने उठाए सवाल
अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे ने अपने बेटे की कथित हत्या की जांच की मांग की है। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस के इस दावे को चुनौती दी है कि अक्षय ने पहले एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Cid will investigate badlapur encounter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMछत्रपति संभाजीनगर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश; एयरपोर्ट का शेड उड़ा, पेड़ गिरने से लगा लंबा जाम
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














