Mumbai News: कृषि व स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से उभर रहे इनोवेटर्स, देश भर के इनोवेटर्स हुए सम्मानित

Innovation Awards 2026: चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स 2026 में कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र के उभरते इनोवेटर्स को सम्मानित किया गया। इस वर्ष 850 से अधिक नामांकन मिले।
chinnikrishnan innovation awards 2026 agriculture health innovators
चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chinnikrishnan Innovation Awards 2026: देश के कृषि एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में इनोवेशन बढ़ रहा है। इनोवेटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए केविनकेयर और मद्रास मैनेजमेंट एसोसिएशन (एमएमए) ने भारत के उभरते इनोवेटर्स और आइडिया-मेकर्स को 15 वें चिन्निकृष्णन इनोवेशन अवार्ड्स 2026 से सम्मानित किया। चेन्नई स्थित आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वोल्वो ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कमल बाली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

850 से अधिक नामांकन

इनोवेटर्स पुरस्कारों के लिए 850 से अधिक नामांकन आए। इस वर्ष पुरस्कारों में ‘ग्रेट आइडियाज’ श्रेणी की 10 प्रविष्टियों को भी सम्मानित किया गया। इस श्रेणी के तहत शुरुआती चरण के ऐसे विचारों को पहचान दी गई, जिनमें मौलिकता, समस्या के समाधान की क्षमता और भविष्य में प्रभावी समाधान बनने की संभावना दिखाई दी।

केविनकेयर के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सी. के. रंगनाथन ने कहा कि 15 वर्षों की पुरस्कार यात्रा ने इस विश्वास को मजबूत किया है कि इनोवेशन प्रगति के केंद्र में है। उन्होंने कहा कि ‘ग्रेट आइडियाज’ श्रेणी की वापसी से शुरुआती चरण के इनोवेटर्स को प्रोत्साहन देने के प्रयास को और मजबूती मिलेगी। एमएमए के प्रेसिडेंट ए. आर. उन्नीकृष्णन ने बताया कि इस वर्ष 850 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए, जो देश के तेजी से बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को दर्शाते हैं।

इन इनोवेटिव उद्यमों को मिला सम्मान

इनोवेशन श्रेणी में बायोपायनियर, प्रांटे सॉल्यूशंस और ईएफ पॉलिमर को सम्मानित किया गया, जबकि म्यूजिक टेंपल प्राइवेट लिमिटेड को स्पेशल जूरी अवार्ड मिला। बायोपायनियर ने रक्त, सीरम और प्लाज्मा में प्रोटीन बायोमार्कर्स को सुरक्षित रखने के लिए स्वदेशी थर्मोस्टेबल ब्रॉड-स्पेक्ट्रम प्रोटीज इनहिबिटर विकसित किया है। प्रांटे सॉल्यूशंस ने किडनी हेल्थ के प्रमुख मार्कर्स की जांच के लिए पोर्टेबल पॉइंट-ऑफ-केयर प्लेटफॉर्म प्रोफ्लो-यू तैयार किया है। वहीं, ईएफ पॉलिमर कृषि क्षेत्र में पानी की कमी से निपटने के लिए कृषि अपशिष्ट से बायोडिग्रेडेबल वाटर-रिटेंशन पॉलिमर विकसित कर रहा है। म्यूजिक टेंपल ने गमक बॉक्स के जरिए भारतीय संगीत के लिए लिखित नॉलेज सिस्टम विकसित किया है।

chinnikrishnan innovation awards 2026 agriculture health innovators
पुणे में गणेशोत्सव के दौरान ट्रैवल आसान, 626 अतिरिक्त बसें और रात 2 बजे तक सेवा

विजेताओं को राशि व ट्रॉफी

इनोवेशन श्रेणी के विजेताओं को एक-एक लाख रुपए, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्हें मार्केटिंग, फाइनेंस, डिजाइन, पैकेजिंग, आरएंडडी और मानव संसाधन जैसे क्षेत्रों में केविनकेयर की विशेषज्ञता का लाभ भी मिलेगा। स्पेशल जूरी अवार्ड के विजेता को 50 हजार रुपए, जबकि ‘ग्रेट आइडियाज’ श्रेणी के 10 विजेताओं को 10-10 हजार रुपए प्रदान किए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com