-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Children Of 12 To 14 Years Of Age Will Be Vaccinated From Today Vaccination Will Be Done At So Many Centers In Mumbai
मुंबई में 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को आज से लगेगा टीका, मुंबई के 12 सेंटरों पर होगा टीकाकरण, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: कोविड रोकथाम अभियान के तहत मुंबई (Mumbai) में आज से 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों (Children) को कोरोना टीका (Corona Vaccine) लगाने की शुरुआत होगी। बीएमसी (BMC) ने टीका लगाने के लिए मुंबई में 12 केंद्रों (Centers) पर दो दिन परीक्षण के आधार पर दोपहर 12 बजे से वैक्सीनेशन (Vaccination) शुरु किया जाएगा। इन केंद्रों पर टीका के लिए मिलने वाली प्रतिक्रिया और सुविधाओं की समीक्षा के बाद बीएमसी के साथ सभी सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण शुरु किया जाएगा।
मुंबई में 16 जनवरी, 2021 से कोरोनारोधी टीका लगाने की शुरुआत की गई थी। पहले चरण में कोरोना योद्धा और अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों को टीका लगाने की प्राथमिकता दी गई थी। 1 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों और 3 जनवरी 2022 से 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है।
#MyBMCVaccinationUpdate:
Children born before 15.03.2010, b/w ages 12-14 yrs, are now eligible for Covid-19 vaccine (#Corbevax),according to @MoHFW_INDIA guidelines
The vaccine will be available at following 12 centres tomorrow after 12PM. More centers will be added in due course pic.twitter.com/PatN0YMlVG — माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) March 15, 2022
बच्चों को लगेगी कार्बेवैक्स वैक्सीन
बीएमसी के अनुसार, 1 जनवरी 2008 से 15 मार्च के बीच जन्म लेने वाले लाभार्थी टीका के लिए पात्र होंगे। 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। पहला टीका लगने के 28 दिनों के अंतराल पर दूसरा टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार कोविन सिस्टम में जरूरी बदलाव कर रही है। बुधवार सुबह कोविन सिस्टम में बदलाव के बाद बीएमसी के सभी टीकाकरण केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिन लाभार्थियों ने 12 वर्ष की आयु पूरी नहीं की है, उन्हें भी टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया जा सकता है। फिलहाल पैरेंट्स को सूचित किया गया है कि जो 12 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हीं बच्चों को टीकाकरण सेंटर पर लाएं।
[blockquote content=”12 पायलट टीकाकरण केंद्रों के अध्ययन के बाद बीएमसी क्षेत्र में बने टीकाकरण केंद्रो,स्कूल, सामाजिक संस्थाए, बोर्ड आदि का सहयोग लिया जाएगा। जिन 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।” pic=”” name=” -सुरेश काकानी, अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी”]
सम्बंधित ख़बरें
मौत के कुएं बनते जा रहे हैं मेनहोल, BMC अधिकारी के साथ हुई घटना को लेकर ठेकेदारों पर भड़के अमोल मातोले
‘उद्धव ठाकरे अब ‘उद्धव खान’ बन गए हैं’, नितेश राणे ने UBT के बागी सांसदों को बताया हिंदुत्व के मार्ग पर अग्रसर
मेयर रितु तावडे के सामने ही मैनहोल में गिरा बीएमसी का कर्मचारी, वायरल VIDEO में खुली प्रशासन की पोल
‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
टीकाकरण केंद्र की सूची
- ई वार्ड- टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज और नायर चैरिटी अस्पताल, मुंबई सेंट्रल
- ई वार्ड ,ग्रांट मेडिकल कॉलेज और जेजे अस्पताल, नागपाड़ा
- एफ नॉर्थ वार्ड – लोकमान्य तिलक अस्पताल, सायन
- एफ साउथ –केईएम अस्पताल, परेल
- एच ईस्ट – बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, जंबो कोविड टीकाकरण केंद्र, बांद्र पूर्व
- के पूर्व – सेवन हिल्स अस्पताल, अंधेरी पूर्व
- के पश्चिम – कूपर अस्पताल, विलेपार्ले पश्चिम
- पी साउथ – नेस्को जंबो कोविड केंद्र, गोरेगांव पूर्व
- आर साउथ – बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल, कांदिवली पश्चिम
- एन वार्ड – राजावाड़ी अस्पताल, घाटकोपर पूर्व
- एम पूर्व – पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल (शताब्दी अस्पताल), गोवंडी,
- टी वार्ड – स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर अस्पताल, मुलुंड
Children of 12 to 14 years of age will be vaccinated from today vaccination will be done at so many centers in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














