Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़….काली माता को दिया मदर टेरेसा का रूप, पुजारी गिरफ्तार

Kali Mata controversy: चेंबूर मंदिर में काली माता की प्रतिमा को मदर टेरेसा जैसा रूप देने पर विवाद बढ़ा। विरोध के बाद पुजारी गिरफ्तार, पुलिस जांच कर रही है और मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई गई।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 25, 2025 | 02:51 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: मुंबई के चेंबूर क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में स्थापित काली माता की प्रतिमा को मदर टेरेसा का स्वरूप देने के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं और कुछ हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मंदिर में नियमित दर्शन करने गए कुछ श्रद्धालुओं ने देखा कि काली माता की पारंपरिक मूर्ति के वस्त्र और स्वरूप को बदलकर उसे मदर टेरेसा जैसा बना दिया गया है। यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई और तुरंत मंदिर प्रशासन से सवाल किए, लेकिन मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। मामले की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन भी मौके पर आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुजारी से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को एक असामान्य कारण बताया। उसके मुताबिक, उसने यह बदलाव किसी धार्मिक या सामाजिक उद्देश्य से नहीं किया, बल्कि उसके अनुसार काली माता ने सपने में आकर उसे ऐसा करने का निर्देश दिया था।

पुजारी का दावा था कि देवी के ‘आदेश’ के सम्मान में ही उसने प्रतिमा को नए स्वरूप में सजाया। हालांकि श्रद्धालुओं और संगठनों ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया और इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया।

स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस घटना के खिलाफ तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। उनका कहना था कि देवी-देवताओं के स्वरूप में इस तरह के परिवर्तन न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकते हैं। बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए पुजारी को हिरासत में लिया और बाद में औपचारिक रूप से मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली युवती गिरफ्तार, ओमान भागने के फिराक में थी लड़की

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि पुजारी ने यह कदम अकेले उठाया था या इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या समूह की भूमिका थी। फिलहाल मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और माहौल को शांत बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त जारी है। गांव में भी पुलिस बल तैनात कर दिया है, जो क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखेगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

Chembur temple controversy kali mata idol modified as mother teresa priest arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2025 | 02:51 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली युवती गिरफ्तार, ओमान भागने के फिराक में थी लड़की

2

नाशिक परिक्रमा मार्ग को राज्य सरकार की मंजूरी, जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण और सर्वेक्षण प्रक्रिया

3

VIDEO: इथियोपिया से भारत आई ज्वालामुखी की राख, देश में बढ़ेगा प्रदूषण? IMD ने दिया जवाब

4

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन फीके! जानिए प्रमुख शहरों में Gold-Silver के दाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.