Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन फीके! जानिए प्रमुख शहरों में Gold-Silver के दाम
Gold-Silver Rate Today 25 Nov: लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी के भाव गिरे। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व से ब्याज दर कटौती की उम्मीद कम होने से यह दबाव आया।
- Written By: प्रिया सिंह
Gold-Silver Rate Today 25 Nov (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold Silver Rate Today In India November 25, 2025: सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में डॉलर की मजबूती ने इन कीमती धातुओं की चमक फीकी कर दी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने से भी बाजार पर दबाव पड़ा है। आइए जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में सोने और चांदी के नए भाव क्या हैं और आगे बाजार का क्या रुख रह सकता है।
लगातार दूसरे दिन फीका पड़ा गोल्ड-सिल्वर
सोने और चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली है। वैश्विक कारणों से इन कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट सोना दोनों ही ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ते हुए हैं।
दो दिनों में कितनी गिरी कीमतें?
अगर दो दिनों की बात करें तो सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Share Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
Share Market: लौट आए विदेशी निवेशक! भारतीय बाजार में अचानक क्यों किया ₹4,670 करोड़ का निवेश?
24 कैरट सोना: इन दो दिनों में ₹720 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
22 कैरट सोना: इसके भाव भी ₹660 प्रति 10 ग्राम नीचे फिसल गए हैं।
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद, दिल्ली में यह लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। दो दिनों में एक किलोग्राम चांदी ₹1100 तक फिसल गई है।
देश के 10 बड़े शहरों में आज सोने का भाव
| शहर | 22 कैरट (₹) | 24 कैरट (₹) | वजन |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,14,840 | ₹1,25,270 | 10 ग्राम |
| मुंबई | ₹1,14,690 | ₹1,25,120 | 10 ग्राम |
| कोलकाता | ₹1,14,690 | ₹1,25,120 | 10 ग्राम |
| चेन्नई | ₹1,15,190 | ₹1,25,660 | 10 ग्राम |
| बेंगलुरु | ₹1,14,690 | ₹1,25,120 | 10 ग्राम |
| हैदराबाद | ₹1,14,690 | ₹1,25,120 | 10 ग्राम |
| लखनऊ | ₹1,14,840 | ₹1,25,270 | 10 ग्राम |
| पटना | ₹1,14,740 | ₹1,25,170 | 10 ग्राम |
| जयपुर | ₹1,15,110 | ₹1,25,560 | 10 ग्राम |
| अहमदाबाद | ₹1,14,840 | ₹1,25,270 | 10 ग्राम |
चांदी का हाल और सबसे महंगा बाजार
दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹1,62,900 प्रति किलोग्राम है, जो कल के मुकाबले ₹100 प्रति किलोग्राम कम है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है।
सबसे महंगी चांदी: देश के चार बड़े महानगरों में चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका भाव ₹1,70,900 प्रति किलोग्राम है।
यह भी पढ़ें: चिल्ड्रन म्यूचुअल फंड स्कीमों में 15% से ज्यादा रिटर्न: बच्चों का भविष्य संवारने का बेहतरीन मौका!
आगे क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। एचएसबीसी की ‘थिंक फ्यूचर्स 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, इसके दो मुख्य कारण हैं-
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने रिजर्व में लगातार सोने की हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।
- गोल्ड ईटीएफ में निवेश: गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में भी निवेश जारी रहने की संभावना है, जिससे कीमतों को समर्थन मिलेगा।
रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 से 2025 की दूसरी तिमाही तक, केंद्रीय बैंकों के रिजर्व में गोल्ड की हिस्सेदारी 13% से बढ़कर 22% हो गई है। इसी दौरान सोने की कीमत भी $2,000 से बढ़कर $4,000 के पार निकल गई। फिलहाल, गोल्ड की कीमतें कुछ समय के लिए कंसॉलिडेशन (स्थिरता) के दौर में रह सकती हैं, जिसके बाद इसमें फिर से तेजी आने की उम्मीद है।
