Mumbai Local Train: 15 डिब्बों की ट्रेन चलाने की तैयारी, टिटवाला-वासिंद के बीच आज रात मेगा ब्लॉक
Mumbai Local Train News: 15 डिब्बा लोकल चलाने के लिए टिटवाला-वासिंद के बीच 23-24 अप्रैल की रात स्पेशल ब्लॉक रहेगा। ज्ञानेश्वरी और हावड़ा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बीच रास्ते में रोकी जाएंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
मुंबई लोकल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई आने वाले समय में मध्य रेलवे के उपनगरीय मार्ग पर 15 डिब्बा लोकल चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभिन्न स्टेशनों के प्लेटफॉर्म विस्तार से लेकर ओएचई आदि तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोकल के 15 कोच रेक के लिए 23 और 24 अप्रैल की रात्रि में टिटवाला और वासिंद स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक होगा।
सेंट्रल रेलवे, मुंबई डिवीजन के टिटवाला और खडावली स्टेशनों पर नए पॉइंट्स के OHE को लगाने और अन्य ब्रेकर को हटाने का काम किया जाएगा। यह काम 15 कार रेक के लिए प्लेटफॉर्म को बढ़ाने के काम से जुड़ा है।
ब्लॉक के कारण ट्रेनों पर असर
ब्लॉक का समय रात 2.10 बजे से 3.25 बजे तक होगा। ब्लॉक सेक्शन: टिटवाला (सहित) से वासिंद (छोड़कर) अप और डाउन लाइनों पर रहेगा। इस दौरान 02.27 से 03.25 बजे तक ट्रेनें रेगुलेट की जाएंगी। 12102 शालीमार – LTT ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस वासिंद में रेगुलेट की जाएगी। 18030 शालीमार – LTT एक्सप्रेस आसनगांव में रेगुलेट की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
CJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र
3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, 5 जिलों में नए न्यायालय को मंजूरी
यह भी पढ़ें:-मुंबई में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम; आरपीएफ ने महिला गिरोह की 9 सदस्यों को किया गिरफ्तार
12810 हावड़ा – CSMT एक्सप्रेस अटगांव में रेगुलेट होगी। 12132 साईंनगर शिरडी – दादर एक्सप्रेस खरदी में रेगुलेट की जाएगी। 20104 भटनी – LTT एक्सप्रेस कसारा में, 01026 बलिया – दादर एक्सप्रेस इगतपुरी में रेगुलेट की जाएगी। मध्य रेल का कहना है कि ये ब्लॉक इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और सुरक्षा के लिए ज़रूरी हैं। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।
