बिना टिकट यात्रियों से सेंट्रल रेलवे ने वसूले 203 करोड़ रुपए, जानिए किस डिवीजन से कितनी वसूली हुई
Mumbai Local Ticket Checking: मध्य रेलवे ने 2025-26 में टिकट जांच अभियान चलाकर 34.34 लाख बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई कर 203.76 करोड़ का जुर्माना वसूला। मुंबई डिवीजन में 27.39 करोड़ की वसूली हुई।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Central Railway Ticket Check Drive: मुंबई लोकल एवं लंबी दूरी की ट्रेनों में बिना टिकट या अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाने रेल प्रशासन नियमित टिकट जांच अभियान चलाता है. मध्य रेलवे ने 2025-26 इस आर्थिक वर्ष में अपने पूरे नेटवर्क पर जांच अभियान चलाकर अब तक 203 करोड़ 76 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जुर्माने के रूप में वसूल किया है।
मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की निगरानी में टिकट जाँच कर्मचारियों की टीम ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक मुंबई लोकल ट्रेनों, लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर सेवाओं तथा हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में गहन जांच अभियान चला कर 10 माह में 34.34 लाख अवैध यात्रा के मामले पकड़े। इसी अवधि में वर्ष 2024-25 में 31.28 लाख मामले पकड़े थे। उस समय 167 करोड़ 61 लाख का जुर्माना वसूला गया। इस साल 21% ज्यादा जुर्माना वसूला गया।
मुंबई में पकड़े 9.50 लाख मामले
इसी तरह मुंबई डिवीजन में 10 महीनों में 9.49 लाख से ज्यादा बिना टिकट यात्रियों से 27 करोड़ 39 लाख का जुर्माना वसूला गया। जनवरी में 1.14 लाख अवैध यात्रा करने वालों पर कार्रवाई कर जुर्माने के रूप में 3.42 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
नागपुर: चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार, सीट विवाद में फेंका था पत्थर
यह भी पढ़ें:- मुंबई मेट्रो 2B के पहले फेज के उद्घाटन का काउंटडाउन शुरू, अब 45 मिनट की दूरी मात्र 10 मिनट में होगी पूरी
मंडलवार जुर्माना वसूली
अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के दौरान बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने मंडलवार कार्रवाई की गई। भुसावल डिवीजन के 8.18 लाख बेटिकट यात्रियों से 68.86 करोड़, मुंबई डिवीजन के 14.51 लाख मामलों में 62.73 करोड़,पुणे डिवीजन के 3.84 लाख बेटिकट यात्रियों से 23.73 करोड़,नागपुर डिवीजन के 3.68 लाख अवैध यात्रियों से 22.91 करोड़ और सोलापुर डिवीजन के 2.06 लाख यात्रियों से 16.06 करोड़ की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
