Central Railway का धमाका! यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़त, होली पर चलेंगी 30 स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट
Central Railway News: सेंट्रल रेलवे ने यात्री संख्या में 1.86% की वृद्धि दर्ज की है। होली के भारी रश को देखते हुए रेलवे ने 30 स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त फेरों की घोषणा की है।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Holi Special Trains 2026: भारतीय रेलवे के सेंट्रल रेलवे (CR) जोन ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दस महीनों (जनवरी 2026 तक) में यात्री परिवहन के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। रेलवे द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान कुल 1373.39 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (1348.33 मिलियन) के मुकाबले 1.86 प्रतिशत अधिक है।
उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों का प्रदर्शन
आंकड़ों का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि लोकल ट्रेनों (Suburban) का दबदबा बरकरार है। कुल यात्रियों में से 1201.93 मिलियन यात्रियों ने मुंबई लोकल जैसी उपनगरीय सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि 171.46 मिलियन यात्रियों ने मेल, एक्सप्रेस और लंबी दूरी की गैर-उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा की। अकेले जनवरी 2026 के महीने में 146.29 मिलियन लोगों ने सेंट्रल रेलवे से सफर तय किया।
होली पर 30 स्पेशल ट्रेनों का तोहफा
आगामी होली त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। इनमें से 8 एसी स्पेशल ट्रेनें विशेष रूप से मुंबई (LTT) से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और वाराणसी के बीच चलाई जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
मुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
प्रमुख रूट और ट्रेनों का विस्तार
- एलटीटी-सुल्तानपुर (04211/04212): निर्धारित तिथियों पर संचालित होगी।
- एलटीटी-वाराणसी (04225/04226): एसी स्पेशल सेवा।
- रक्सौल, सहरसा और धनबाद: इन रूटों पर पहले से चल रही विशेष ट्रेनों को मार्च-अप्रैल 2026 तक बढ़ा दिया गया है ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी महाराज: 8 पत्नियां, 3 तलवारें और वो इकलौता किला जिसे जीत नहीं सके, जानिए पूरा इतिहास
कैसे करें टिकट बुकिंग?
इन ट्रेनों के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्री अपनी सीटों का आरक्षण 20 और 22 फरवरी 2026 से आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों से कर सकते हैं।
